- Hindi News »
- World »
- Elon Musk Suddenly Reach China After Canceling His Tour Of India
भारत दौरा रद्द कर अचानक चीन क्यों पहुंच गए एलन मस्क, जानें क्या हुई डील
- Written By: साक्षी सिंह

टेस्ला के मालिक एलन मस्क और चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग
शंघाई: टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) रविवार को अचानक चीन पहुंच गए। उनके इस दौरे को लेकर भारत में खलबली का माहौल है, क्योंकि हाल फिलहाल में उनका दौरा भारत में था, जिसे उन्होंने किसी कारणवश रद्द कर दिया था। उसके कुछ ही दिन बाद एलन मस्क ने भारत के धुर्त विरोधी कंपटीटर चीन का दौरा किया।
आगामी प्लान की चर्चा
एलन मस्क ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग (Li Qiang) से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, एलन मस्क चीन के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी टेस्ला की स्वचालित ड्राइविंग तकनीक को लॉन्च कर सकते हैं। ली कियांग से मुलाकात के दौरान मस्क ने टेस्ला की आगामी प्लान के बारे में चर्चा की। ली कियांग ने मस्क से कहा कि चीन का विशाल बाजार विदेशी वित्तपोषित उद्योग के लिए हमेशा खुला रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
China Flood: चीन में बाढ़ से भारी तबाही, 25 लोगों की मौत और भारत में प्रचंड गर्मी का कहर
Putin China Visit: रूस-चीन संबंधों का नया अध्याय! राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे बीजिंग, जानें क्या है एजेंडा?
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा
चीनी प्रधानमंत्री ली ने कहा कि चीन में टेस्ला के विकास को चीन-अमेरिका आर्थिक सहयोग का एक उदाहरण कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चीन में टेस्ला ने साबित कर दिया है कि समान सहयोग और पारस्परिक लाभ दोनों देशों के हित में है। ली ने कहा कि उम्मीद है की चीन और अमेरिका के प्रमुख लीडर मिलेंगे और दोनों देशों के बीच स्थिर द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा देंगे।
चीन में मस्क का है 7 अरब डॉलर का निवेश
हांगकांग के एक समाचार पत्र के मुताबिक, मस्क स्टेट काउंसिल में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों और बीजिंग में पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने शंघाई में 7 अरब डॉलर के निवेश से एक ईवी संयंत्र स्थापित किया था, जिसके बाद से उनकी टेस्ला ईवी चीन में लोकप्रिय हो गई है। इस संयंत्र में साल 2020 से उत्पादन हो रहा है।
भारत में निवेश करना चाहते हैं Elon Musk
दरअसल, चीन से पहले एलन मस्क भारत की यात्रा करने वाले थे, इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया था। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वह देश में टेस्ला का इंडस्ट्री खोलना चाहते थे।
Elon musk suddenly reach china after canceling his tour of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: माशिम बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में लापरवाही! छात्र-छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
May 22, 2026 | 10:11 PMधमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
May 22, 2026 | 10:07 PMजीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
May 22, 2026 | 10:02 PMGond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए
May 22, 2026 | 10:01 PMईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
May 22, 2026 | 09:50 PMईशान किशन और क्लासेन का तूफान, RCB के गेंदबाजों की हुई जमकर पिटाई, SRH ने RCB को दिया 256 रन का टारगेट
May 22, 2026 | 09:49 PMMPEZ Bharti 2026: ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
May 22, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














