Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धरती की हलचल से मचा हड़कंप, म्यांमार से कच्छ तक महसूस हुए भूकंप के झटके; जानें क्या रही तीव्रता

गुरुवार की सुबह म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 15, 2025 | 08:56 AM

जापान में फिर कांपी धरती, सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। हालांकि, अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। इससे कुछ घंटे पहले भारत और नेपाल में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि भारत के गुजरात राज्य के कच्छ क्षेत्र में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इन सभी स्थानों पर अभी तक किसी तरह की नुकसान की कोई खबर नहीं है।

EQ of M: 3.4, On: 15/05/2025 05:46:23 IST, Lat: 26.97 N, Long: 95.80 E, Depth: 10 Km, Location: Myanmar.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/MoQVPjzjR7
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 15, 2025

बुधवार को नेपाल में 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना से कहीं भी कोई नुकसान नहीं हुआ। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप शाम 6:11 बजे आया और इसका केंद्र देश के पूर्वी हिस्से में सोलुखुम्बु जिले के छेस्कम इलाके में था। काठमांडू और आसपास के अन्य जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO

उरण में ‘कांपी’ धरती: औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप के लगे झटके, गैस प्लांट के करीब हलचल से हाई-अलर्ट पर प्रशासन!

यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त

गुजरात के कच्छ में भूकंप

गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन यहां भी अच्छी बात यही रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि बुधवार शाम कच्छ जिले में 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। एक जिला आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी ने बताया कि इस भूकंप के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत या किसी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पुतिन ने कहा नहीं…थोड़ा और इंतजार कीजिए, तुर्की में मुलाकात की आस में बैठे जेलेंस्की को लगा तगड़ा झटका

भूकंप से कोई जान या संपत्ति का नुकसान नहीं

गुजरात के गांधीनगर में स्थित आईएसआर ने बुधवार की शाम को बताया कि शाम 6:55 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि इस भूकंप से कोई जान या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि कच्छ जिला भूकंपीय दृष्टि से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है और यहां अक्सर हल्के भूकंप आते रहते हैं। जिले को 2001 में आए एक भयानक भूकंप से भारी क्षति हुई थी, जिसमें करीब 13,800 लोगों की मौत हुई और 1.67 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे।

Earthquake tremors from myanmar to kutch earth shakes intensity details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 08:43 AM

Topics:  

  • Earthquake
  • Myanmar
  • Nepal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.