Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया अफगानिस्तान, घरों से भागे लोग, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसकी गहराई लगभग 120 किलोमीटर थी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 17, 2025 | 06:33 PM

जापान में फिर कांपी धरती, सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

काबुल: अफगानिस्तान में आज शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 दर्ज की गई। इन झटकों के कारण कुछ क्षेत्रों में लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में 17 मई 2025 को शाम 4:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसका केंद्र 36.37 डिग्री उत्तर अक्षांश और 69.83 डिग्री पूर्व देशांतर पर था, जबकि भूकंप की गहराई 120 किलोमीटर थी। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

EQ of M: 4.2, On: 17/05/2025 16:26:34 IST, Lat: 36.37 N, Long: 69.83 E, Depth: 120 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/mYpfbP1Raz
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 17, 2025

कोई गंभीर जान-माल का नुकसान नहीं

भूकंप के झटके राजधानी काबुल, पंजशीर, कुंदुज, तकहार और कई अन्य उत्तरी तथा पूर्वी प्रांतों में महसूस किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक चले और इस दौरान घरों की दीवारें, खिड़कियां और दरवाजे हिलते नजर आए। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से कोई गंभीर जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ पुराने घरों में हल्की दरारें आई हैं। आपातकालीन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत टीमों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- ईरान का ऐलान-ए-जंग! अमेरिका की धमकियों से नहीं डरेगा तेहरान, परमाणु वार्ता पर गरजे राष्ट्रपति पेजेशकियान

चीन में भूकंप के झटके

इससे पहले चीन में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 4.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 6:29 बजे आया था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी और इसका स्थान अक्षांश 25.05 उत्तर तथा देशांतर 99.72 पूर्व था।

इन देशों में भी भूकंप के झटके

वहीं, कुछ दिन पहले तुर्की और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार को तुर्की में 5.2 तीव्रता वाला भूकंप आया था। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, यह भूकंप दोपहर बाद स्थानीय समय के अनुसार महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर यह मध्यम दर्जे का भूकंप था, जिसका केंद्र कोन्या प्रांत में था, जो देश के सेंट्रल एनाटोलिया क्षेत्र में स्थित है। पिछले एक सप्ताह के दौरान अफगानिस्तान, चीन, तुर्की सहित कई अन्य देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Earthquake afghanistan intensity shocks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 06:32 PM

Topics:  

  • Afganistan
  • Earthquake
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट

2

कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी

3

सिडनी की फायरिंग से दहशत में पूर्व इंग्लिश कप्तान, होटल में छिपकर बचाई जान, कहा- वो मंजर खौफनाक था

4

हम दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे…लश्कर के इस खूंखार आतंकी ने दी खुली धमकी, सामने आया ‘जहरीला’ VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.