हम दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे…लश्कर के इस खूंखार आतंकी ने दी खुली धमकी, सामने आया ‘जहरीला’ VIDEO
Terrorist Rauf Viral Video: पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा संगठन के आतंकवादी अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के खिलाफ ज़हर उगल रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
लश्कर आतंकी रऊफ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Terrorist Rauf Video: दुनिया भर में आतंकवाद फैलाने के लिए बदनाम पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा संगठन के आतंकवादी अब्दुल रऊफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के खिलाफ ज़हर उगल रहा है।
वीडियो में वह कह रहा है कि वे दिल्ली को दुल्हन बनाएंगे और S-400 और राफेल फाइटर जेट उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। रऊफ कुख्यात आतंकवादी और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी साथी है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादियों की कब्रों पर दुआ पढ़ते हुए देखा गया था। इस दौरान कई पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी मौजूद थे।
‘हिंदुस्तान की जुर्रत नही है कि 50 साल…’
आतंकी रऊफ ने वीडियो में यह भी कहते हुए सुनाई देता है कि 50 साल तक हिंदुस्तान की जुर्रत नहीं है कि वह पाकिस्तान की तरफ आंख उठाकर भी देखे। इसके साथ ही वह यह भी कहता है कि दुनिया के 58 मुस्लिम मुल्कों में सिर्फ पाकिस्तान ही ऐसा है जिसके पास एटमी हथियार हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
महज इतनी है सेशेल्स की आबादी! फिर भी PM मोदी के दौरे पर क्यों टिकी दुनिया की नजरें? जानें इसके पीछे का कारण?
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर! कर्ज बढ़कर हुआ 81.9 ट्रिलियन, कैसे देश बचाएंगे पीएम शहबाज शरीफ?
आतंकी अब्दुल रऊफ है, जो लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी सहयोगी और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी है। अपने भाषण में रऊफ ने भारत पर हमलों की खुली वकालत कर उत्तेजक अंदाज़ में कहा कि “दिल्ली को दुल्हन बनाया जाएगा”।#ThankYouCena pic.twitter.com/WGt8y0J9pS — Shukla_AJ (@Tamoghn_Tejas) December 14, 2025
कश्मीर को लेकर दिया जहरीला बयान
अपने भड़काऊ वीडियो में रऊफ ने कहा कि कश्मीर में युद्ध खत्म नहीं हुआ है और जो लोग ऐसा सोचते हैं वे गलत हैं। उसने दावा किया कि कश्मीर में हिंसा जारी रहेगी। हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की का हवाला देते हुए, रऊफ ने कहा कि आतंकवादी संगठन का मकसद अभी भी भारत की राजधानी पर कब्जा करना है।
राफेल और S-400 को बताया बेकार
अपने वीडियो में रऊफ ने भारतीय सेना के खिलाफ भी जहर उगला। उसने राफेल विमान, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन जैसे हथियारों को बेकार बताया। उसने कहा कि ये सभी उनकी क्षमताओं के सामने कुछ भी नहीं हैं। उसने जोर देकर कहा कि भारतीय वायु सेना अब पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने की हिम्मत नहीं करेगी, और इस बात पर ज़ोर दिया कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहलगाम जैसी घटना, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की मौत
गौरतलब है कि मई में पहलगाम हमले के जवाब में, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तानी आतंकवादियों को खत्म कर दिया। इसके बाद रऊफ आतंकवादियों की कब्रों पर गया और उसे प्रार्थना करते हुए देखा गया। इस दौरान, उसने अपने हाथ जोड़े हुए थे और माइक्रोफोन में प्रार्थना कर रहा था। उसके पीछे पाकिस्तानी सेना के अधिकारी भी दिखाई दे रहे थे।
