कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट
Bondi Beach Shooting News: सिडनी में रविवार को हुई मास-शूटिंग में 16 लोगों की मौत हो गई है। अब पुलिस ने जानकारी दी है कि बाप-बेटे ने मिलकर यह साजिश रची।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट
Australia Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को आतंकी हमला हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। यह हमला यहूदियों के हनुक्का त्योहार के दौरान हुआ, जब एक मास शूटिंग का आयोजन किया गया। अब सामने आया है कि इस भयानक हमले को बाप और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुष्टि की है कि 50 साल के पिता और 24 साल के बेटे ने इस हमले को अंजाम दिया, और दोनों का कनेक्शन पाकिस्तान से है।
पुलिस ने जानकारी दी कि हनुक्का उत्सव के दौरान सिडनी के यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी को आधिकारिक रूप से एक आतंकवादी हमला करार दिया गया है। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि इस हमले में कोई अन्य हमलावर शामिल नहीं था।
कौन हैं बाप-बेटे?
अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय कथित हमलावर की पहचान पाकिस्तानी नागरिक नवीद अकरम के रूप में हुई है। नवीद अकरम, पाकिस्तानी सेना के रिटायर जनरल सादिक अकरम का बेटा बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवीद अकरम कुछ महीने पहले ISIS (इस्लामिक स्टेट) में शामिल हुआ था और इस्लामाबाद में रहने वाले उसके पिता ने इसके लिए व्यवस्था की थी।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
नवीद अकरम का परिवार वर्तमान में इस्लामाबाद में रहता है। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल पिता, 50 वर्षीय व्यक्ति, को पुलिस ने गोली मारकर मार डाला, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अब पुलिस की निगरानी में है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
न्यू साउथ वेल्स पुलिस आयुक्त, मल लैन्यन, ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अब किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं कर रही है। लैन्यन ने बताया कि घटना स्थल से दो एक्टिव विस्फोटक उपकरण (IED) मिले थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। लैन्यन ने यह भी पुष्टि की कि मृत 50 वर्षीय शूटर के पास वैध हथियार लाइसेंस था, और उसके नाम पर 6 फायरआर्म्स रजिस्टर थे। पुलिस का मानना है कि ये सभी हथियार बॉन्डी बीच पर किए गए अपराधों में इस्तेमाल किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि 50 वर्षीय पिता के पास करीब 10 वर्षों से हथियार लाइसेंस था। लैन्यन ने कहा, “हम इस हमले के पीछे के मकसदों की जांच करेंगे, और यह जांच का एक अहम हिस्सा है।”
यह भी पढ़ें- कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी
पुलिस अधिकारियों की हालत
लैन्यन ने बताया कि पुलिस के दो अधिकारी जो हमले के दौरान घायल हुए थे, अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। ये अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हमलावरों के साथ गोलीबारी के दौरान घायल हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पूजा स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति को और मजबूत किया जाएगा। इस हमले के बाद सिडनी और अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचा जा सके।
