Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी

Bondi Beach Attack: हमले के दौरान अहमद को दो गोलियां लगीं। 7News ने अहमद के चचेरे भाई मुस्तफा से बात की. उन्होंने बताया कि अहमद अस्पताल में भर्ती हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 15, 2025 | 07:29 AM

कौन हैं अहमद अल अहमद? सिडनी में जान पर खेलकर आतंकी से बंदूक छीनने वाले ‘हीरो’ की कहानी

Follow Us
Close
Follow Us:

Bondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुई सामूहिक गोलीबारी के दौरान एक सामान्य नागरिक ने अपनी बहादुरी से कई जिंदगियां बचा लीं। इस शख्स का नाम अहमद अल अहमद है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि अहमद ने बिना हथियार के एक बंदूकधारी पर पीछे से झपट्टा मारा, उसकी राइफल छीन ली और उसे जमीन पर गिरा दिया। इस साहसिक कदम के लिए पूरे देश में उनकी तारीफ हो रही है।

कौन हैं अहमद अल अहमद?

स्थानीय मीडिया चैनल 7News के मुताबिक, अहमद अल अहमद 43 साल के हैं और फल बेचने का काम करते हैं। गोलीबारी के समय वह वहां से गुजर रहे थे। उन्हें बंदूकों का कोई अनुभव नहीं था, फिर भी उन्होंने खतरे की परवाह किए बिना हमलावर को रोकने का फैसला किया।

कैसे बचाईं कई जिंदगियां?

15 सेकंड के वायरल वीडियो में दिखता है कि अहमद पहले पार्क की गई गाड़ियों के पीछे छिपते हैं। फिर सही मौका देखकर वह पीछे से हमलावर पर दौड़ते हैं, उसकी गर्दन पकड़ते हैं, राइफल छीन लेते हैं और उसे जमीन पर दबोच लेते हैं। माना जा रहा है कि उनकी तेजी और हिम्मत से कई लोगों की जान बच गई।

सम्बंधित ख़बरें

Chabahar Port: चाबहार बंदरगाह के लिए बजट में नहीं मिला फंड, अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से भारत ने खींचे हाथ?

Budget 2026: बांग्लादेश के विकास पर चला भारत का ‘बुलडोजर’, यूनुस सरकार की सहायता में भारी कटौती

ईरान का बड़ा पलटवार; EU की सेनाओं को घोषित किया ‘आतंकवादी संगठन’, ट्रंप की धमकी के बीच युद्धाभ्यास शुरू

चाबहार प्रोजेक्ट को बड़ा झटका! बजट 2026 में फंड ‘जीरो’, ट्रंप की पाबंदियों के आगे झुकी मोदी सरकार?

After Brown University, massive shooting was seen during the festival of Hanukkah on the Jewish people at Bondi Beach in Sydney Australia Seen here is a brave man single handedly taking down on the shooter Incredible pic.twitter.com/DfoFzVKYjv — Dennis jacob (@12431djm) December 14, 2025

अहमद घायल, अस्पताल में भर्ती

हमले के दौरान अहमद को दो गोलियां लगीं। 7News ने अहमद के चचेरे भाई मुस्तफा से बात की। उन्होंने बताया कि अहमद अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी होनी है। मुस्तफा ने कहा, ‘वह 100 फीसदी हीरो हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।’ ऑनलाइन लोग अहमद की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी अहमद को ‘हीरो’ कहा और उनकी बहादुरी को सलाम किया।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन! लाहौर का रहने वाला था 16 लोगों का हत्यारा नवीद अकरम

बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला

पुलिस के अनुसार, यह हमला हनुक्का त्योहार के मौके पर यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हुई और 29 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। यह हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया का सबसे घातक हमला बताया जा रहा है।

Sydney terror attack who is ahmed al ahmed who disarmed shooter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Australia
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.