- Hindi News »
- World »
- Eam S Jaishankar Held Talks With Spanish Defence Minister
यात्रा के आखिरी दिन जयशंकर ने स्पेन की रक्षा मंत्री से वैश्विक मुद्दों पर की गहन चर्चा, मार्गरीटा ने किया सहयोग का वादा
S Jaishankar Visit Spain: विदेश मंत्री एस जयशंकर स्पेन दौरे पर हैं। स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ कई मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की।
- Written By: साक्षी सिंह

तस्वीर में स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एक साथ
मद्रिद: विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को स्पेन पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मद्रिद में रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स के साथ सार्थक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इससे पहले, जयशंकर ने स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सत्र में भाग लिया। जहां उनके साथ स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भी शामिल हुए।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
बदलती दुनिया के लिए रणनीतिक गठबंधन 21वीं सदी में स्पेन और भारत विषय पर आयोजित सत्र में उन्होंने भारत-स्पेन सहयोग को उथल-पुथल वाली दुनिया” में प्रासंगिक बताया। जयशंकर ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में कहा कि भारत-स्पेन सहयोग उथल-पुथल वाले विश्व में प्रासंगिक है। जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और प्रतिभाओं का प्रशिक्षण और गतिशीलता सुनिश्चित करेगा।
आज का भारत नायाब भारत है, हर कोई बनाना चाहता है दोस्त, जयशंकर बोले- अब हम पहले जैसे नहीं
उन्होंने कहा कि स्पेन यूरोपीय संघ, भूमध्य सागर और लातिन अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के लिए भी एक साझेदार है। हमारी सरकारों, व्यवसायों और संस्थानों को इस क्षमता को साकार करने और भारत-स्पेन संबंधों के अगले चरण की तैयारी के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
जयशंकर ने सोमवार को स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने स्पेन में मौजूद भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी संवाद किया। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह स्पेन की पहली यात्रा है। जो स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के लगभग ढाई महीने बाद हो रही है।
यूरोपीय संघ के साथ करीबी साझेदारी का इच्छुक है भारत, स्पेन दौरे पर बोले एस जयशंकर
Eam s jaishankar held talks with spanish defence minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMBPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
May 17, 2026 | 06:10 PMMoushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMसागर में सनसनी: एलिवेटेड कॉरिडोर पर बाइक खड़ी कर युवक ने तालाब में लगाई छलांग; नाविकों ने यूं बचाई जान
May 17, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













