Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ड्रैगन’ रूस के साथ युद्ध में कूदा? जेलेंस्की का बयान मचा रहा हड़कंप, पकड़े गए चीनी

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "हमें जानकारी है कि कब्जा करने वाली इकाइयों में दो से अधिक चीनी नागरिक शामिल हैं। हम इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।"

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 08, 2025 | 09:53 PM

जेलेंस्की का दावा 2 चीनियों को पकड़ा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक अहम खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की सेना ने दो चीनी नागरिकों को पकड़ा है, जो रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में शामिल थे। यह घटना पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके में घटी। जेलेंस्की के मुताबिक, यह पहली बार है जब युद्ध की शुरुआत से अब तक किसी चीनी नागरिक को युद्ध में शामिल पाया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना से रूस और चीन के रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि इन पकड़े गए व्यक्तियों के पास से दस्तावेज़, बैंक कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी मिली है, जो उनके रूस के साथ सहयोग की पुष्टि करते हैं।

मामले की जांच के लिए खुफिया एजेंसियां सक्रिय

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कब्जा करने वाली रूसी सेनाओं में दो से अधिक चीनी नागरिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और खुफिया एजेंसियां, सुरक्षा सेवा तथा सशस्त्र बलों की संबंधित इकाइयाँ सक्रिय रूप से इस पर काम कर रही हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन के विदेश मंत्री को निर्देश दिया है कि वे तुरंत चीन की सरकार से संपर्क करें और इस पर उनकी प्रतिक्रिया जानें। उन्होंने कहा कि अगर रूस चीन को इस यूरोपीय युद्ध में किसी भी रूप में शामिल कर रहा है तो वो चाहे सीधे तौर पर या परोक्ष रूप से हो, तो यह साफ संकेत है कि राष्ट्रपति पुतिन युद्ध खत्म नहीं करना चाहते, बल्कि इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने हाल ही में एक चीनी अधिकारी को तलब कर इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है। सिबिहा ने कहा कि यह घटना चीन के शांति की कोशिशों पर गंभीर संदेह पैदा करती है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में उसकी साख को प्रभावित करती है। फिलहाल चीन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, बीजिंग पहले यह दावा कर चुका है कि वह युद्ध में तटस्थ है और उसने किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दिए हैं।

यह मामला एक बार फिर रूस और चीन के संबंधों को अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय बना रहा है और इससे वैश्विक तनाव में इज़ाफा हो सकता है। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर चीनी नागरिक किस तरह रूसी सेना में भर्ती हुए, और यह जांच कई अहम पहलुओं को उजागर कर सकती है।

Dragon jumped into war with russia zelensky statement created a stir chinese arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • China
  • Russian Ukraine War
  • Ukraine
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Zhao Lusi: तंत्र-मंत्र से डिप्रेशन का इलाज! चाइनीज एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

2

Trump Putin Meeting Alaska: तीन घंटे की बैठक, फ्रंटफुट पर पुतिन, जानिए 10 बड़ी बातें- VIDEO

3

अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, 3 घंटे चली मीटिंग, रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर नहीं

4

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या है इसके मायने- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.