- Hindi News »
- World »
- Dont Sacrifice On Bakrid King Of This Muslim Country Made A Big Appeal
Eid al-Adha: ‘बकरीद पर ना करें कुर्बानी’, इस मुस्लिम देश के किंग ने की बड़ी अपील; आखिर क्या हुआ ऐसा
मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने देश में भेड़ों की संख्या में भारी कमी को देखते हुए आम जनता से ईद उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर भेड़ों की कुर्बानी न देने की अपील की है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बकरीद पर ना करें कुर्बानी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मोरक्को के किंग मोहम्मद VI ने इस साल ईद उल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी न करने की अपील की है। इसका कारण देश में मवेशियों की गंभीर कमी और पिछले सात वर्षों से जारी सूखा बताया गया है। मोरक्को में भेड़ों की संख्या बीते दशक में 38% तक घट चुकी है, और इस साल औसत से 53% कम बारिश हुई है, जिससे चरागाहों की स्थिति बिगड़ गई है। इसके चलते मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है और मांस उत्पादन में भी कमी आई है।
ईद-उल-अजहा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें भेड़, बकरी या अन्य पशुओं की कुर्बानी दी जाती है और उनका मांस परिवार व जरूरतमंदों में बांटा जाता है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए, किंग मोहम्मद VI ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस परंपरा को परिस्थितियों के अनुसार समायोजित करें।
मोरक्को के धार्मिक मामलों के मंत्री अहमद तौफीक ने बुधवार को राष्ट्रीय टेलीविजन पर राजा का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक परंपराओं को आसानी से निभाने की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन और आर्थिक चुनौतियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
बारिश बनी बड़ी वजह
मोरक्को में इस साल बारिश सामान्य से 53% कम हुई है, जो पिछले 30 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस सूखे के कारण मवेशियों के लिए चारे की भारी कमी हो गई है, जिससे मांस उत्पादन में गिरावट आई है। नतीजतन, स्थानीय बाजार में मांस की कीमतें बढ़ गई हैं, और जीवित पशुओं, भेड़ों और लाल मांस का आयात बढ़ा है।
मोरक्को के कृषि मंत्री अहमद बोआरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि पानी की प्राथमिकता पेयजल और औद्योगिक उपयोग के लिए दी जा रही है, जिससे कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। कई सिंचाई क्षेत्रों में कड़े नियम लागू किए गए हैं और जल राशनिंग की जा रही है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
घटाया गया वैट
मोरक्को सरकार ने देश में मांस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से 100,000 भेड़ों के आयात का समझौता किया है। इसके साथ ही, सरकार ने मवेशियों, भेड़ों, ऊंटों और रेड मीट के आयात पर लगने वाले शुल्क और वैट को समाप्त कर दिया है, ताकि घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर रखा जा सके।
पहले भी हो चुकी है ऐसी अपील
यह कोई नई घटना नहीं है। 1966 में, मोरक्को के राजा हसन द्वितीय ने भी इसी तरह की अपील की थी, जब देश को भीषण सूखे का सामना करना पड़ा था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम आर्थिक और सामाजिक स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
Dont sacrifice on bakrid king of this muslim country made a big appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












