“India is Amazing”- न्यूजीलैंड के म्यूजिशियन लेपानी को मैसूर में मिली मुफ्त बिरयानी, वीडियो वायरल

Lepani Musician Biryani Story : न्यूजीलैंड के म्यूजिशियन लेपानी ने मैसूर की एक व्यस्त सड़क पर मिले मुफ्त बिरयानी अनुभव का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय मेहमाननवाजी को “अमेजिंग” बताया है।
A New Zealand musician calls India amazing after receiving free biryani in Mysuru.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Zealand Musician Shares Indian Hospitality Video : भारत अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मेहमाननवाजी के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में न्यूजीलैंड के म्यूजिशियन Lepani ने ऐसा ही एक अनुभव साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

लेपानी इन दिनों भारत घूम रहे हैं और उन्होंने मैसूर की एक व्यस्त सड़क पर बिताए पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

न्यूजीलैंड के म्यूजिशियन का भारत की यात्रा का अनुभव

लेपानी ने अपने कैप्शन में भारत को “अमेजिंग” बताया। उन्होंने लिखा कि वह मैसूर में यूं ही टहल रहे थे, तभी उन्हें बिरयानी की खुशबू आई। सड़क के दूसरी ओर एक बड़ा बिरयानी स्टॉल था, जहां खड़ा एक व्यक्ति उन्हें हाथ हिलाकर बुला रहा था।

किसी तरह सड़क पार कर जब वह वहां पहुंचे, तो बिना कुछ कहे उनके हाथ में बिरयानी की प्लेट थमा दी गई। इसके बाद उन्हें चिकन करी भी परोसी गई। जब लेपानी ने पैसे देने चाहे, तो स्टॉल वाले ने मुस्कुराते हुए कहा- “चिंता मत करो, खाओ।”

लोगों ने की भारत की मेहमाननवाजी की तारीफ

वीडियो में लेपानी की हैरानी और खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने लिखा कि लोगों ने उन्हें कहा था कि भारत के लिए तैयार रहो, लेकिन इस तरह की गर्मजोशी के लिए कोई तैयार नहीं कर सकता। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट कर भारतीयों की दयालुता की तारीफ की।

कई लोगों ने मैसूर की मेहमाननवाजी की सराहना की और लिखा कि साउथ इंडिया में मंदिरों का प्रसाद भी जरूर चखना चाहिए। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत की असली पहचान उसकी दिल से की जाने वाली मेहमाननवाजी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com