Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप प्रशासन की सख्ती, अब हर साल सिर्फ 7500 शरणार्थियों को शरण, इनको मिलेगी वरीयता

Donald Trump Refugee Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के लिए शरणार्थी प्रवेश को घटाकर 7500 कर दिया है। अब इनमें श्वेत दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 31, 2025 | 02:14 PM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US Immigration Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी कठोर आव्रजन नीति को आगे बढ़ाते हुए शरणार्थियों की संख्या में ऐतिहासिक कटौती की है। ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026 में अमेरिका अधिकतम 7500 शरणार्थियों को ही प्रवेश देगा। यह संख्या पिछले प्रशासन की तुलना में बेहद कम है राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में यह संख्या प्रति वर्ष 100,000 से अधिक थी।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी ज्ञापन में बताया गया है कि इस नई नीति के तहत अधिकतर शरणार्थी दक्षिण अफ्रीका से होंगे विशेषकर वे श्वेत नागरिक जो ‘अवैध या अन्यायपूर्ण भेदभाव’ के शिकार बताए गए हैं। यह निर्णय दक्षिण अफ्रीका की राजनीतिक स्थिति और नस्लीय तनाव से जुड़े मुद्दों के बीच लिया गया है।

अफ्रीकानर्स पर इतना ध्यान क्यों?

ट्रंप की नीति का मुख्य केंद्र अफ्रीकानर्स हैं जिन्हें वे दक्षिण अफ्रीका में नस्लीय भेदभाव और हिंसा का शिकार बताते हैं। ट्रंप का मानना है कि श्वेत दक्षिण अफ्रीकी खासकर अफ्रीकानर किसान, अश्वेत-बहुल समाज में असुरक्षित हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन आरोपों को बार-बार झूठा करार दिया है। इसी तर्क के आधार पर ट्रंप प्रशासन ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोकने और अफ्रीकानर परिवारों के लिए एक नया पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाएं शुरू

इस फैसले के बाद अमेरिका की शरणार्थी नीति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाएं शुरू हो गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नीति नस्लीय प्राथमिकता के रूप में देखी जा सकती है। अमेरिकी आव्रजन परिषद के वरिष्ठ फेलो आरोन रीचलिन-मेलनिक के अनुसार, 1980 से अब तक करीब दो मिलियन से अधिक शरणार्थियों को अमेरिका में शरण दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमेशा उन लोगों के लिए रहा है जो उत्पीड़न से बचकर सुरक्षा की तलाश में आते हैं, लेकिन अब इसका उपयोग श्वेत आप्रवासियों के लिए एक नए मार्ग के रूप में किया जा रहा है।

कमी के पीछे का कारण

फेडरल रजिस्टर में गुरुवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए शरणार्थियों की अधिकतम संख्या घटाकर 7,500 करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस कमी के पीछे कोई सीधा कारण नहीं बताया गया है लेकिन नोटिस में यह उल्लेख किया गया कि यह निर्णय मानवीय जरूरतों और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ट्रंप प्रशासन के अनुसार, यह सीमित संख्या मुख्यतः उन अफ्रीकानर दक्षिण अफ्रीकियों और अन्य व्यक्तियों के लिए रखी जाएगी जो अपने देशों में भेदभाव या अन्याय का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- 10 मिनट में टूटा रिकॉर्ड! न्यूयॉर्क में भारी बारिश का कहर, दो लोगों की मौत; हवाई सेवाएं ठप

व्हाइट हाउस द्वारा जारी मेमो के अनुसार, 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में जिन लोगों को शरण दी जाएगी उनमें ज़्यादातर श्वेत दक्षिण अफ्रीकी और अपने देशों में अवैध या अनुचित भेदभाव का सामना करने वाले अन्य व्यक्ति शामिल होंगे। दस्तावेज़ में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रवेश की अधिकांश संख्या दक्षिण अफ्रीका के अफ्रिकन मूल के लोगों के लिए निर्धारित की जाएगी।

Donald trump us refugee policy south african priority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 02:09 PM

Topics:  

  • America
  • America News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

10 मिनट में टूटा रिकॉर्ड! न्यूयॉर्क में भारी बारिश का कहर, दो लोगों की मौत; हवाई सेवाएं ठप

2

भारत-अमेरिका के बीच 10 वर्षीय रक्षा समझौता, राजनाथ सिंह बोले- ‘नया अध्याय शुरू’

3

US में शटडाउन से बढ़ा खाद्य संकट, न्यूयॉर्क में फूड सहायता बंद; ट्रंप सरकार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

4

सदी के सबसे भीषण तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई भारी विनाशलीला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.