अमेरिका के नाक ने नीचे 5000 रूसी मिसाइल तैनात, धमकी के बाद इस देश ने उठाया कदम, ट्रंप परेशान

Venezuela Warns America: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने अमेरिका को चेतावनी दी कि देश में रूस से 5,000 से अधिक एयर डिफेंस मिसाइलें तैनात हैं, जिससे अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बढ़ा है।
अमेरिका के नाक ने नीचे 5000 रूसी मिसाइल तैनात, धमकी के बाद इस देश ने उठाया कदम, ट्रंप परेशान
निकोलस मादुरो ,डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Venezuela America Conflict: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव इन दिनों लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि उनके देश में रूस से निर्मित 5,000 से अधिक एयर डिफेंस मिसाइलें तैनात की गई हैं। ये मिसाइलें खासतौर पर महत्वपूर्ण हवाई सुरक्षा स्थानों की रक्षा के लिए लगाई गई हैं। मादुरो की यह घोषणा अमेरिका द्वारा सैन्य दबाव बढ़ाने के बीच आई है, क्योंकि अमेरिका कैरिबियन क्षेत्र में अपने सैन्य बलों को मजबूत कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करने की संभावना जताई थी, ताकि मादुरो की सरकार को कमजोर किया जा सके। इसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ा गया। इस पर मादुरो ने पलटवार करते हुए कहा कि ये ‘इग्ला-एस’ नामक मिसाइलें छोटे हवाई लक्ष्यों जैसे ड्रोन, हेलिकॉप्टर और विमानों को गिराने में सक्षम हैं। ये मिसाइलें इतनी हल्की हैं कि एक सैनिक इन्हें अपने साथ आसानी से ले जा सकता है।

मादुरो को सत्ता हटाना चाहते ट्रंप

3जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने कैरिबियन क्षेत्र में 4,500 मरीन और नाविक तैनात किए हुए हैं और ड्रग तस्करी के आरोपों के चलते कई बार नौकाओं पर भी हमले किए हैं। ट्रंप प्रशासन ने मादुरो को ड्रग तस्करों से जोड़ते हुए सैन्य कार्रवाई की तैयारी की है, लेकिन अब तक उन्होंने सीधे मादुरो को निशाना बनाने का फैसला नहीं लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप का मकसद मादुरो पर इतना दबाव बनाना है कि वह बिना लड़ाई सत्ता छोड़ दें।

अमेरिका के बढ़ते कदमों के जवाब में मादुरो ने अपने सैनिकों को पुनः तैनात किया है और लाखों स्वयंसेवक मिलिशिया को भी जुटाया है। उन्होंने कहा है कि वेनेजुएला के लोग एकजुट हैं और वे अमेरिका की किसी भी साजिश को विफल कर देंगे। मादुरो ने दावा किया है कि उनकी मिलिशिया में 80 लाख से अधिक सदस्य हैं, हालांकि विशेषज्ञ इस संख्या और उनके प्रशिक्षण की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

खतरे में अमेरिका की सुरक्षा

रूस की कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के अनुसार, ‘इग्ला-एस’ मिसाइलें छह किलोमीटर तक की दूरी और 3.5 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर लक्ष्यों को निशाना बना सकती हैं। हालांकि, मादुरो द्वारा बताई गई मिसाइलों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन ये मिसाइलें निश्चित रूप से वेनेजुएला के हथियार भंडार का हिस्सा हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com