-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Urges Netanyahu Finalize Ceasefire As Israel Plans Gaza Final Strike
अब बहुत हुआ…’फाइनल स्ट्राइक’ की तैयारी में इजरायल, ट्रंप-नेतन्याहू आमने-सामने
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायली सेना ने गाजा में एक और अधिक भीषण हमले की चेतावनी दी है। सेना का कहना है कि आने वाली लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी, यह गाजा के मध्य हिस्सों तक फैलेगी और इसका मकसद आतंकियों की पूरी...

गाजा में 'फाइनल स्ट्राइक' की तैयारी में इजरायल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
तेल अवीव: गाजा पट्टी में चल रहा संघर्ष एक बार फिर निर्णायक दौर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। इजरायली सेना ने रविवार को गाजा शहर और उत्तरी क्षेत्रों के निवासियों को तुरंत वहां से हट जाने का आदेश जारी किया। सेना के अनुसार, वह इन इलाकों में “अंतिम हमले” की तैयारी कर रही है, जिसका उद्देश्य हमास के शेष बचे ढांचे को पूरी तरह से समाप्त करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए एक अहम सार्वजनिक संदेश जारी किया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि गाजा में समझौते की दिशा में कदम बढ़ाया जाए और बंधकों को रिहा कराया जाए।
हमास तबाही को न्योता दे रहा
आईडीएफ के अरबी प्रवक्ता कर्नल अविचाय अदारई ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उत्तरी गाज़ा, खासकर जबालिया, गाज़ा सिटी और आस-पास के इलाकों में सैन्य अभियान अब और भी तेज़, सघन और पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी, “हमास एक तबाही को न्योता दे रहा है। जो लोग इन संघर्ष वाले इलाकों में वापस लौटते हैं, वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।” सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहने के लिए गाजा के दक्षिणी क्षेत्र मावासी की ओर चले जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, होटल के बाहर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
हमले में 6 लोगों की मौत
जबालिया पर हुए हवाई हमले में कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। इस हमले में अब तक 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, खान यूनुस के पास एक तंबू शिविर को निशाना बनाए जाने से 5 आम नागरिकों की जान चली गई। इस बीच, एक वरिष्ठ हमास नेता ने कहा है कि संगठन ने मिस्र और क़तर के माध्यम से बातचीत की बहाली की इच्छा जताई है, लेकिन उनकी शर्त है कि पहले युद्ध पूरी तरह समाप्त हो और इज़रायली सेना गाज़ा से पूरी तरह पीछे हटे।
ईरान को मिला इजरायल का ‘खजाना’, अब खामेनेई की चाल से बदलेगा खेल!
अमेरिका युद्धविराम के प्रति गंभीर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में दबाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने न केवल गाज़ा में फंसे इज़रायली बंधकों की रिहाई की मांग की, बल्कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता शुरू करने का दबाव भी बनाया।
ट्रंप ने पहले ही गाजा संकट के समाधान को लेकर आशावाद जताते हुए कहा था कि “एक सप्ताह में समझौता हो जाएगा”, और अब उनके ताजा बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका युद्धविराम के प्रति गंभीर है। वहीं, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक 56,000 से अधिक लोग मारे गए हैं या लापता हैं, जिनमें अधिकांश निर्दोष महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
Donald trump urges netanyahu finalize ceasefire as israel plans gaza final strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














