Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • कार्तिक पूर्णिमा |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं नील कत्याल? जिसने राष्ट्रपति ट्रंप को SC में दे दी चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला

Indian American Lawyer Neal Katyal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप प्रशासन के टैरिफ फैसले पर सुनवाई शुरू होने जा रही है। भारतीय-अमेरिकी वकील नील कत्याल इस ऐतिहासिक केस में ट्रंप के खिलाफ पक्ष रखेंगे।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 04, 2025 | 09:42 PM

नील कत्याल, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Tariff US Supreme Court Hearing:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनिया के कई देशों पर लगाए गए टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कानूनी संग्राम शुरू हो गया है। जहां ट्रंप इसे अमेरिका के हित में लिया गया कदम बता रहे हैं, वहीं इस फैसले को अब अदालत में चुनौती दी गई है। 5 नवंबर से इस मामले पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो रही है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस केस को इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण मामला बताते हुए कहा कि अगर हम इस केस में हार गए, तो अमेरिका तीसरी दुनिया के देश की स्थिति में चला जाएगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ऐसा न हो।

कई देशों पर टैरिफ

दरअसल, इस केस की जड़ें ट्रंप के उस फैसले से जुड़ी हैं जिसमें उन्होंने 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कई विदेशी देशों पर टैरिफ लगा दिया था। इस कानून का उद्देश्य राष्ट्रपति को विदेशी संकटों के दौरान आर्थिक कदम उठाने की शक्ति देना था, लेकिन अब इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ट्रंप ने इस शक्ति का दुरुपयोग किया।

मामले में क्या है चुनौती?

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाकर अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में अनावश्यक हस्तक्षेप किया और राष्ट्रपति पद की संवैधानिक सीमाओं को पार किया। अदालत को अब यह तय करना है कि राष्ट्रपति की आर्थिक शक्तियां कहां तक वैध हैं और क्या ऐसे निर्णयों पर कांग्रेस की मंजूरी आवश्यक होनी चाहिए।

कौन हैं नील कत्याल?

इस केस में ट्रंप के फैसले को चुनौती देने वाले प्रमुख वकील हैं भारतीय-अमेरिकी नील कत्याल, जो अमेरिका के पूर्व कार्यवाहक सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। कत्याल सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ दलीलें पेश करेंगे। वाशिंगटन स्थित मिलबैंक एलएलपी में भागीदार नील कत्याल ने अब तक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 52 से अधिक मामलों की पैरवी की है। जनवरी 2026 में वे अपने 53वें और 54वें केस में भी पेश होंगे।

कत्याल का विशेषज्ञता क्षेत्र संवैधानिक, आपराधिक और अपीलीय मुकदमेबाजी है। उन्होंने करीब 20 साल तक जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर में अध्यापन किया और युवा उम्र में ही चेयर प्रोफेसर का पद हासिल किया। वे हार्वर्ड और येल लॉ स्कूल में विजिटिंग प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- कट्टरपंथियों के दबाव में झुकी यूनुस सरकार, बांग्लादेश में रद्द हुई म्यूजिक टीचर की बहाली

उनके कानूनी योगदान को देखते हुए, वर्ष 2011 में अमेरिकी न्याय विभाग ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान एडमंड रैंडोल्फ अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इस ऐतिहासिक केस का फैसला न केवल ट्रंप की नीतियों को प्रभावित करेगा, बल्कि आने वाले दशकों में अमेरिकी राष्ट्रपति की आर्थिक शक्तियों की परिभाषा भी तय करेगा।

Donald trump tariff case us supreme court hearing neal katyal indian american lawyer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 05:19 PM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Supreme Court
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

मिडल ईस्ट में मचेगा तहलका! अब न हूती, न हमास… इजरायल पर अटैक के लिए तेहरान ने ढूंढा नया प्रॉक्सी

2

इजरायल ने गायब अधिकारी को ढूंढने में लगाई पूरी ताकत…मिलते ही किया गिरफ्तार, वजह कर देगी हैरान

3

पाकिस्तान में बड़ा खेल! शहबाज सरकार बदल रही संविधान, अब आसिम मुनीर हो जाएंगे ‘असली हुक्मरान’

4

रूसी तेल पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! भारतीय कंपनियों में मची होड़, सरकार जल्द खत्म करेगी सस्पेंस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.