Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…

Donald Trump Criticized Barack Obama: डोनाल्ड ट्रंप ने ओबामा और बाइडेन पर ईरान को मजबूत करने का आरोप लगाया है। ट्रंप का दावा है कि पिछली सरकारों ने ईरान को अरबों डॉलर देकर अमेरिका को कमजोर किया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 11, 2026 | 07:18 AM

अमेर‍िका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump on US-Iran War: अमेर‍िका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फ‍िर ईरान को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और जो बाइडेन के कार्यकाल में लिए गए फैसलों को लेकर उनकी आलोचना की है। ट्रंप ने ओबामा और बाइडेन पर बड़ा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ओबामा सरकार की नीतियों ने ईरान को आर्थिक और राजनीतिक तौर पर मजबूत किया, जबकि ईरान सालों से अमेरिका को धोखा देता आ रहा है। उन्हें दावा किया कि अब ईरान ऐसा कुछ नहीं कर पाएगा और उनकी सरकार ने ईरानी सरकार और सेना को बेहद कमजोर कर दिया है।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्‍ट क‍िया, ईरान पिछले 47 सालों से अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेलता आ रहा है। हर बार बस टालमटोल करता रहा, ‘आज नहीं, कल’ वाली नीति अपनाता रहा। फिर उसे सबसे बड़ा मौका तब मिला, जब बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। ट्रंप ने आगे कहा, ओबामा सिर्फ ईरान के प्रति नरम नहीं थे, बल्कि पूरी तरह उनके पक्ष में चले गए। उन्होंने इजरायल और दूसरे सहयोगी देशों को नजरअंदाज कर दिया और ईरान को फिर से मजबूत होने का बड़ा मौका दे दिया।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 11 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे

पहले तनातनी, अब हाथ मिलाने की तैयारी! ट्रम्प और शी जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदलेगा खेल?

खार्ग द्वीप पर तेल रिसाव का दावा बेबुनियाद, ईरान ने सैटेलाइट रिपोर्टों को नकारा, कहा- जांच में नहीं मिला लीकेज

UAE में फिर खुलेंगे स्कूल, मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच कल से ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, जानें सुरक्षा के नए नियम

US President Donald Trump on Truth Social wrote – “Iran has been playing games with the United States, and the rest of the World, for 47 years (DELAY, DELAY, DELAY!), and then finally hit “pay dirt” when Barack Hussein Obama became President. He was not only good to them, he was… pic.twitter.com/paHepPWpcH — ANI (@ANI) May 10, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा क‍िया क‍ि ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर दिए गए और 1.7 अरब डॉलर नकद हरे नोट विमान से तेहरान भेजे गए। ट्रंप ने दावा किया कि वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से इतना पैसा निकाला गया कि ईरानी नेताओं को समझ ही नहीं आया कि उसका क्या करें। यह पैसा सूटकेस और बैगों में भरकर विमान से उतारा गया। ईरानी हैरान थे कि उन्हें इतनी बड़ी रकम मिल गई।

ओबामा कमजोर और बेवकूफ राष्ट्रपति: ट्रंप

ट्रंप ने ओबामा को ‘कमजोर और बेवकूफ राष्ट्रपति’ बताते हुए कहा कि ईरान को आखिरकार ऐसा नेता मिल गया जिसे वे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि ओबामा अमेरिका के नेता के तौर पर खराब थे, लेकिन ‘स्लीपी जो बाइडेन’ जितने नहीं।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि पिछले 47 सालों में ईरान अमेरिका को लगातार उलझाता रहा है। सड़क किनारे बम धमाकों में अमेरिकी लोगों की जान लेता रहा है। हाल ही में 42,000 निर्दोष और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला। ट्रंप ने कहा कि ईरान अब अमेरिका पर हंस नहीं पाएगा, क्योंकि देश फिर से ‘महान’ बन रहा है।

यह भी पढ़ें- पहले तनातनी, अब हाथ मिलाने की तैयारी! ट्रम्प और शी जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदलेगा खेल?

पेजेश्कियन के बयान के बाद आई प्रतिक्रिया

ट्रंप का यह बयान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के उस बयान के बाद आया, ज‍िसमें उन्‍होंने अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता को उसकी कमजोरी न समझने की हिदायत दी। पेजेशकियान ने कहा कि, हम दुश्मन के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। अगर बातचीत या मोलभाव की बात उठती है, तो इसका मतलब सरेंडर या पीछे हटना नहीं है। बल्कि, इसका मकसद ईरान के अधिकारों को बनाए रखना और पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।

Donald trump slams obama biden over iran policy cash payment allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 07:17 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Latest News
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.