रूस-यूक्रेन युद्ध पर टूटा ट्रंप के सब्र का बांध, कहा- पुतिन को और समय नही…
Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से नाराजगी जताते हुए यूक्रेन युद्ध खत्म करने की 50 दिन की समय सीमा घटाने का ऐलान किया, शांति प्रयासों की विफलता पर चिंता भी व्यक्त की।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया)
Trump on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही ट्रंप ने रूस युद्ध सामाप्त करने के लिए दिए 50 दिनों की समय सीमा को कम करने का ऐलान किया। स्कॉटलैंड में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैं राष्ट्रपति पुतिन से निराश हूँ।”
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन को जो 50 दिन दिए थे, अब वह समय कम किया जा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे पहले से ही जानते हैं कि इस युद्ध का क्या परिणाम होगा। हालांकि ट्रंप ने नई घटाई गई समय सीमा की जानकारी नहीं दी, लेकिन उनकी टिप्पणी से स्पष्ट होता है कि रूस के लगातार हमलों और शांति प्रयासों में हो रही विफलता को लेकर वे काफी चिंतित हैं।
ट्रंप ने की कई बार पहल
ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में 50 दिन की एक समय सीमा तय की थी, जिसके भीतर वह यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिश करने वाले थे। उन्होंने यह भी वादा किया था कि अगर वे जनवरी में व्हाइट हाउस लौटते हैं तो 24 घंटे के भीतर युद्ध समाप्त कर देंगे। हालाँकि उनकी रणनीति पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन ट्रंप का कहना है कि उनका रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संवाद है और वे समाधान निकाल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
.@POTUS on Russia and Ukraine: “I’m disappointed in President Putin … I’m going to reduce that 50 days that I gave him to a lesser number because I think I already know the answer what’s going to happen.” pic.twitter.com/ClEDJcfFRz — Rapid Response 47 (@RapidResponse47) July 28, 2025
ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सितंबर की शुरुआत तक कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका रूस और उन देशों पर नए प्रतिबंध लगाएगा जो रूसी तेल और गैस जैसे उत्पादों का आयात कर रहे हैं। हालांकि अब तक उन्होंने कई बार पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, दोनों की आलोचना की है, लेकिन उनकी कुछ चेतावनियाँ अभी तक लागू नहीं की गई हैं।
ये भी पढ़ें: PAK में इंसानियत शर्मसार, सेना ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर की फायरिंग, 7 की मौत
पुतिन ने किया निराश
पिछले शांति प्रयासों की असफलता पर ट्रंप ने कहा, “हमें कई बार लगा कि हमने इस मामले को सुलझा लिया है, लेकिन फिर पुतिन किसी बड़े शहर, जैसे कीव, में हमला कर देते हैं। वे रॉकेट दागते हैं और नर्सिंग होम जैसी जगहों पर निर्दोष लोगों को मार देते हैं। मैं कहता हूँ कि यह तरीका बिल्कुल गलत है।”
