तेहरान को मिटाने की अमेरिका ने खाई कसम, पेंटागन में बताया पूरा प्लान, कहा- पूरे सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है
America Iran Conflict: अमेरिका और इजरायल ने तीन दिनों से ईरान में तबाही मचाई हुई है, तीन दिनों से भीषण जंग चल रही है, इसी बीच अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की।
- Written By: सजल रघुवंशी
Pete Hegseth (Image Source: Social Media)
America Press Briefing: अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने आज यानी सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग की, इस दौरान डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि इस युद्ध की शुरुआत हमने नहीं की थी लेकिन इसे खत्म हम करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस शासन ने अमेरिका मुर्दाबाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए थे, आखिरकार उसे अमेरिका और इजरायल से मौत का सामना करना पड़ा। वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया, जो इतिहास का सबसे खतरनाक, सबसे मुश्किल और सबसे सटीक हवाई ऑपरेशन था। 47 सालों से तेहरान में इस्लामिक सरकार ने अमेरिका के खिलाफ एक खतरनाक एकतरफा जंग छेड़ी हुई है।
डिफेंस सिस्टम होगा नष्ट
अमेरिका ने हमलों के पीछे की अपनी मंशा को साफ कर दिया है। यूएस डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने यह साफ किया कि ईरान पर हमला किसी ‘अंतहीन युद्ध’ का कारण नहीं बनेगा। इसका उद्देश्य तेहरान की मिसाइलों, नौसेना और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है। साथ ही उन्होंने बताया कि यूएस ईरान पर सटीक, व्यापक और निर्भीक ढंग से हमला कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद से लुढ़का कच्चा तेल! क्रूड ऑयल की कीमतों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज
क्या वीटो का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप? रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान जंग रोकने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, बढ़ी टेंशन
डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे फ्रांस: UFC फाइट के बाद G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर हो सकती है बात
नवभारत संपादकीय: मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, अमेरिका की परेशानी है इजराइल का दुस्साहस; बढ़ी रणनीतिक हलचल
यह भी पढ़ें: ‘US को नहीं दी एयरबेस इस्तेमाल की मंजूरी’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप का कीर स्टार्मर पर बड़ा आरोप
ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर क्या कहा?
पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में यह साफ कर दिया की अमेरिका को ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं हासिल करने देगा। उन्होंने कहा कि ईरान जैसे मुल्क के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। पीट हेगसेथ ने कहा, ‘ईरान जैसी पागल सरकारें, जो इस्लाम की गलतफहमियों पर तुली हुई हैं, उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते।
#WATCH | On the Israel-Iran conflict, US Secretary of War Pete Hegseth says, “President Trump has also been very consistent. Crazy regimes like Iran, hell-bent on prophetic Islamist delusions, cannot have nuclear weapons. Many have said it, but it takes guts to actually enforce… pic.twitter.com/tYrJhuQOQ6 — ANI (@ANI) March 2, 2026
उन्होंने आगे कहा कि लोगो ने तो बस कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए लेकिन इसे अमल में लाने के लिए हिम्मत चाहिए और हमारे प्रेसिडेंट में हिम्मत है। पीट ने आगे कहा कि ईरान की जिद ने दुनियाभर के शिपिंग लेन को निशाना बनाया और बैलिस्टिक मिसाइलों और किलर ड्रोन का उनका बढ़ता हुआ जखीरा, अब बर्दाश्त करने के लायक नहीं था। ईरान अपने न्यूक्लियर ब्लैकमेल के इरादों के लिए ताकतवर मिसाइलें और ड्रोन बना रहा था। ईरान ने हमारे सिर पर बंदूक तान रखी थी, क्योंकि वह झूठ बोलकर न्यूक्लियर बम बनाने की कोशिश कर रहे थे।
