कुवैत में अमेरिका के तीन F-15E ढेर, ईरान नहीं दोस्त ने ही दे दिया दगा! करोड़ों डॉलर का नुकसान
US 3 F-15 Down during War: अमेरिका ने आखिरकार ईरान युद्ध में हुए अपने नुकसान को माना है और कहा कि अमेरिकी वायुसेना के तीन F-15E जेट गिराए गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कुवैत में अमेरिका के तीन F-15E ढेर (Image- Social Media)
US-Iran War Update: ईरान ने पहले कुवैत में अमेरिकी F-15E Strike Eagle विमानों को मार गिराने का दावा किया था। अब इस पर अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका ने तीन F-15 गिरने की बात स्वीकार की है, लेकिन उनका कहना है कि यह फ्रेंडली फायर (गलती से आपस में फायर) की घटना थी। अमेरिकी सेना के अनुसार, सोमवार को ईरान के हमलों के दौरान कुवैत में तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमानों को गलती से ही मार गिराया गया।
केंद्रीय कमांड ने बताया कि इस लड़ाई में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमले शामिल थे, और यह पहली बार था जब ईरान का पुराना लड़ाकू बेड़ा युद्ध में सक्रिय रूप से इस्तेमाल हुआ।
कुवैती वायु रक्षा ने गलती से मार गिराया
अमेरिकी कमांड ने बताया “अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमानों को कुवैती वायु रक्षा ने गलती से मार गिराया। सभी छह चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए हैं, उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस घटना को स्वीकार किया है, और हम कुवैती रक्षा बलों के प्रयासों और समर्थन के लिए आभारी हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
मौत को मात देकर एवरेस्ट से लौटा Nepali Guide, 6 दिनों तक लापता रहने के बाद रेंगते हुए पहुंचा बेस कैंप
अबू धाबी के BAPS मंदिर को मिला ‘Global Tolerance Award 2026’, वैश्विक सर्वोच्च सम्मान से वैश्विक स्तर पर पहचान
भारत-रूस के बीच महाडील! 200 ‘सुपरजेट’ विमानों की खरीद पर बड़ा संकेत, बदल सकता है एविएशन गेम
भारत दौरे पर वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, दराबाद हाउस में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता
अमेरिका ने कहा कि 1 मार्च को पूर्वी समयानुसार रात 11:03 बजे, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के समर्थन में उड़ान भर रहे तीन अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान कुवैत के ऊपर मित्रवत गोलीबारी (friendly fire) में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की वजह की जांच जारी है, और जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, उसे साझा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मोसाद और CIA ने कैसे बुना खामेनेई की मौत का जाल? जानें 20 साल पुराने सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
कुवैत में गिरे विमान
बता दें कि अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये जेट हवा में कुछ देर गोल-गोल घूमने के बाद अनियंत्रित होकर जमीन से टकरा गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन युद्ध के बीच अमेरिकी वायुसेना को यह एक बड़ा तकनीकी या सामरिक झटका माना जा रहा है। दूसरी तरफ कुवैत में अमेरिकी दूतावास के ऊपर भी काले धुएं का गुबार देखा गया, जिसके बाद अमेरिका ने अस्थायी तौर पर दूतावास बंद कर दिया है।
