-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Mocks Elon Musks New Political Party
‘पटरी से उतरे मस्क…’ ट्रंप ने ली दोस्त की चुटकी, उड़ाया नई पार्टी का मजाक
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मस्क की नई पार्टी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पिछले पांच हफ्तों में एलन मस्क का जिस तरह से बर्ताव रहा है, वह बहुत ही..

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप, (डिजाइन फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क द्वारा नई राजनीतिक पार्टी बनाने के ऐलान पर तंज कसते हुए इसे असफल प्रयास बताया है। ट्रंप ने मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ को मज़ाकिया करार देते हुए कहा कि अमेरिका की राजनीतिक परंपरा हमेशा दो-दलीय व्यवस्था पर आधारित रही है, जहां तीसरे दल के लिए कोई खास स्थान नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के समर्थक रहे मस्क ने ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर विवाद के बाद अपनी नई पार्टी की घोषणा की है।
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क द्वारा ‘अमेरिका पार्टी’ शुरू करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक अपरिपक्व फैसला है। उन्होंने कहा, “हमने रिपब्लिकन पार्टी के साथ शानदार सफलताएं हासिल की हैं। डेमोक्रेट्स ने अपनी दिशा और भरोसा खो दिया है, लेकिन अमेरिका में हमेशा से दो दलों की प्रणाली रही है। ऐसे में एक नई पार्टी शुरू करना सिर्फ भ्रम की स्थिति पैदा करेगा। इतिहास गवाह है कि तीसरी पार्टियां कभी टिक नहीं पाईं। मस्क इस सबको शायद एक मज़ाक की तरह ले रहे हैं।”
एलन मस्क को लेकर कह दी ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एलन मस्क की नई राजनीतिक पार्टी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पिछले पांच हफ्तों में एलन मस्क को पूरी तरह दिशा भटकते हुए देखना वाकई अफसोसजनक है। वह अब एक पटरी से उतरी ट्रेन जैसे नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
इसके बावजूद वे एक तीसरी पार्टी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि अमेरिका में ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं हुईं। तीसरी पार्टियां सिर्फ अव्यवस्था और भ्रम फैलाने का कारण बनती हैं।”
इसलिए बनाया नई पार्टी
एलन मस्क द्वारा ‘अमेरिका पार्टी’ के गठन की घोषणा के ठीक एक दिन बाद ट्रंप की यह प्रतिक्रिया सामने आई है। मस्क ने ‘वन बिग, ब्यूटीफुल बिल’ के पारित होने के बाद ट्रंप की तीखी आलोचना करते हुए नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया। गौरतलब है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मस्क, ट्रंप के प्रमुख समर्थकों और बड़े दानदाताओं में शामिल थे, लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों के बीच विचारों में टकराव हुआ और उनका साथ छूट गया।
दोहरे मापदंडों पर भड़के मोदी, BRICS में उठाई ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज
अमेरिका पार्टी देगी ट्रंप को चुनौती
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने ‘अमेरिका पार्टी’ की स्थापना की है, जो देश की पारंपरिक दो-दलीय व्यवस्था रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों को चुनौती देगी। मस्क ने बताया कि यह पार्टी उन्होंने एक सर्वेक्षण के आधार पर शुरू की है और इसका उद्देश्य उन 80 प्रतिशत अमेरिकियों की आवाज बनना है जो मौजूदा दोनों प्रमुख दलों से असंतुष्ट हैं।
Donald trump mocks elon musks new political party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














