Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 दिन में होगा बड़ा फैसला! होर्मुज को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा, बोले- ईरान रास्ता खोलने को तैयार

Donald Trump on Iran Oman Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए जल्द समझौते का दावा किया है। ओमान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक बातचीत अब अंतिम चरण में है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 06, 2026 | 08:49 AM

डोनाल्ड ट्रंप का दावा जल्द खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (AI जनरेटेड इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Donald Trump On Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खोलने के लिए इस हफ्ते कोई समझौता हो सकता है। ट्रंप ने दावा किया कि वार्ती में काफी प्रगति हुई है और आने वाले दो दिनों में हम एक बड़ा समझौता कर सकते हैं।

ट्रंप के मुताबिक, ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर लंबे समय से बातचीत हो रही थी। जो अब अपने अंतिम चरण में है। डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी होर्मुज खोलने का दावा कर चुके हैं। हालांकि उनके दावे के बाद भी व्यापारिक जहाजों पर हमले जारी थे। लेकिन अब माना जा रहा है कि ओमान ने ईरान को इस महत्वपूर्ण मार्ग को खोलने के लिए मना लिया है।

अमेरिकी हमले के बाद से बंद है होर्मुज

अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर इसी साल 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई थी। अमेरिका ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने के लिए हमला किया था। हालांकि वो इनमें कोई भी मकसद पूरा नहीं कर पाए। वहीं, ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजही पर प्रतिबंध लगा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल

तनाव के बीच अरामको को रिकॉर्ड मुनाफा! जानिए Saudi ने होर्मुज बंद होने पर क्या चाल चली

गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा

दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें

इसके चलते पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया और ईरान-अमेरिका का टकराव स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर कब्जे की लड़ाई में बदल गया। युद्ध और ईरानी हमलों के चलते इस रास्ते व्यापारिक जहाजों का गुजरना लगभग बंद हो गया, इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर आया।

तनाव कम करने की कोशिश में अमेरिका

अमेरिका अब ईरान के साथ तनाव कम करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खुलवाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, इस समय रोम में अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच पिछले दो दिन से बातचीत जारी है। वार्ता में जमीनी घटनाक्रम के कारण समय से पहले समाप्त हुई, लेकिन बातचीत बेहद सकारात्मक रही और जरूरत पड़ने पर गुरुवार को फिर से वार्ता हो सकती है।

यह भी पढ़ें- शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय का दावा, Bangladesh बना पाकिस्तान, भारत उग्रवाद को लेकर रहे सतर्क

ईरान-ओमान ने तैयार किया समझौते का मसौदा

जानकारी के मुताबिक, ओमान और ईरान के प्रतिनिधियों ने जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मसौदे को अब बस ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई की मंजूरी मिलना बाकी है। यह समझौता अस्थायी व्यवस्था होगी और इसके बाद अमेरिका एवं ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम पर भी बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। हालांकि, अमेरिका पहले ही साफ कर चुका है कि वह ऐसी किसी भी समझौते का समर्थन नहीं करेगा, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण स्थापित करे या जहाजों से सुरक्षा शुल्क वसूले का समर्थन करें।

Donald trump claims major strait of hormuz deal with iran and oman this week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 08:49 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Strait of Hormuz
  • US Iran Tensions

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.