- Hindi News »
- Business »
- Dhurandhar 2 Box Office Pvr Inox Shares Surge Investors Wealth Gains
सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल
PVR Inox Share Price: फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने पहले दिन ही 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया और पीवीआर आईनॉक्स के शेयर तथा मार्केट कैप में जबरदस्त तेजी देखी गई।
- Written By: अक्षय साहू

धुरंधर 2 का PRV के शेयर प्राइस पर असर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने शेयर बाजार में भी अपनी छाप छोड़ दी है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारत में लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉलिवुड की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की। इसके असर ने मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में भी तेजी ला दी।
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 3.50 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली, और दिन के कारोबार के दौरान यह 1029 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। शुरुआत में कंपनी का शेयर 1005.85 रुपए पर खुला और दिन में सुबह 11 बजे तक 1005.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
992 रूपए पर बंद हुआ था शेयर
इससे एक दिन पहले कंपनी का शेयर 992.30 रुपए पर बंद हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च से पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में 5.60 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस तेजी के कारण कंपनी के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को यह 9,744.38 करोड़ रुपए था, जो शुक्रवार को बढ़कर 10,104.78 करोड़ रुपए तक पहुँच गया। इसका मतलब है कि कुछ ही घंटों में कंपनी के मार्केट कैप में 360.4 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Party: गौरी मैम से बनीं थप्पड़ क्वीन, पहले रहमान डकैत, अब रणवीर सिंह बने सौम्या टंडन का शिकार
नोरा फतेही के ‘सरके चुनर’ पर शाइना एनसी का प्रहार: ‘बॉलीवुड को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी’
Gold Silver: सोने-चांदी ने किया तगड़ा कमबैक, बाजार खुलते ही ₹8,488 महंगा हुआ सिल्वर, गोल्ड में ₹3,348 की तेजी
‘धुरंधर 2’ की आफ्टर पार्टी में सितारों का जलवा, रणवीर सिंह ने बिखेरा अंदाज, यामी गौतम ने लूटी महफिल
‘1000 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म’
विशेषज्ञों का कहना है कि ‘धुरंधर-2’ का तूफान अभी थमने वाला नहीं है। फिल्म जल्द ही 500 करोड़ और उसके बाद 1000 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर सकती है। इस सफलता के चलते पीवीआर के शेयरों में और तेजी आने की संभावना है। इसके साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे फुटफॉल में सुधार होगा। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि काफी समय के बाद कोई फिल्म इतनी प्रभावशाली रही है, जो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की ओपनिंग से हिला बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन 200 करोड़ पार, ध्वस्त किया शाहरुख खान का रिकॉर्ड
धुरंधर-2 की धमाकेदार शुरुआत
फिल्म की शुरुआत पेड प्रिव्यू के बाद गुरुवार को आम दर्शकों के लिए हुई, और इसे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिली। sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में फिल्म के 21,728 शो आयोजित हुए, और फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। हिंदी में फिल्म की कमाई लगभग 99.10 करोड़ रुपए रही, जबकि तमिल और तेलुगू भाषा में 3.28 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ।
Dhurandhar 2 box office pvr inox shares surge investors wealth gains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CP रवींद्रकुमार सिंगल की नई SOP: 90 दिनों में नहीं हुई कार्रवाई, तो खुद-ब-खुद अनफ्रीज होगा बैंक खाता
Mar 20, 2026 | 02:04 PMदुनिया में मचेगी तबाही? मोहन भागवत ने बताया कैसे रुकेगा महायुद्ध, भारत के पास है ‘सीक्रेट’ समाधान!
Mar 20, 2026 | 02:04 PMअशोक खरात कांड में रूपाली चाकणकर पर लटकी तलवार! महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग
Mar 20, 2026 | 02:01 PM‘मुझे तुम पर गर्व है’, करण जौहर ने आलिया भट्ट के फैसले पर जताई खुशी, आउटसाइडर्स को मिलेगा प्लेटफॉर्म
Mar 20, 2026 | 01:59 PMनागपुर मनपा: पहली ही बैठक में 13.41 करोड़ के 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस के बीच फैसले
Mar 20, 2026 | 01:54 PMबिना एनेस्थीसिया महिला ने प्लास से निकालवाया दांत, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग
Mar 20, 2026 | 01:53 PMAI का खतरनाक खेल, बेटियों की फोटो से बनाई अश्लील तस्वीरें, अब कोर्ट में बड़ा बवाल
Mar 20, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM














