सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की ‘धुरंधर 2’ की दिल खोलकर तारीफ, बोले- दिल और दिमाग दोनों पर असर छोड़ती है फिल्म

Sidharth Malhotra ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ करते हुए इसे पावर-पैक्ड फिल्म बताया। रणवीर सिंह समेत पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस को सराहा। इससे पहले प्रीति जिंटा भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं।
sidharth malhotra reaction dhurandhar-2 review ranveer singh film
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की धुरंधर 2 की तारीफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sidharth Malhotra Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के बीच भी चर्चा का केंद्र बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की खुलकर तारीफ की है और इसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव बताया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म की सराहना करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में देशभक्ति के साथ गहरा जियोपॉलिटिकल टच देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि फिल्म का स्टाइलिश एक्शन और दमदार बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखता है। उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह शानदार हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की परफॉर्मेंस को भी ‘पावर-पैक्ड’ बताया।

सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, एक असर छोड़ने वाली फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रिव्यू में लिखा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शकों के साथ लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने फिल्म के हर विभाग राइटिंग, डायरेक्शन और एक्टिंग की जमकर तारीफ की। सिद्धार्थ मल्होत्रा के मुताबिक, फिल्म की कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है और हर सीन में टीम की मेहनत साफ नजर आती है।

sidharth malhotra reaction dhurandhar-2  review ranveer singh film

प्रीति जिंटा ने भी की जमकर सराहना

सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले प्रीति जिंटा भी फिल्म की तारीफ कर चुकी हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘अगर बदला लेना हो, तो धुरंधर जैसा हो।’ प्रीति जिंटा ने फिल्म के निर्देशन, कहानी, संगीत और कास्टिंग को शानदार बताया और यहां तक कहा कि उनकी मां भी इस फिल्म को दोबारा थिएटर में देखना चाहती हैं।

एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का दमदार मेल

‘धुरंधर 2’ एक हाई-वोल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें देशभक्ति, जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। रणवीर सिंह के नेतृत्व में पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म को दमदार बनाया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन दोनों ही आदित्य धर ने संभाला है, जो इसे और खास बनाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com