Gold Silver: सोने-चांदी ने किया तगड़ा कमबैक, बाजार खुलते ही ₹8,488 महंगा हुआ सिल्वर, गोल्ड में ₹3,348 की तेजी

Gold Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बुलियन में बढ़त से शुक्रवार को उभरीं। MCX पर सोना ₹1,48,302 और चांदी ₹2,39,948 पर खुला, जबकि डॉलर मजबूत रहा।
Gold-Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gold-Silver Price Today 20 March 2026: भारत में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला, जो कि अंतरराष्ट्रीय बुलियन की बढ़ती कीमतों और पिछले सत्र के नुकसान से उबरने के असर से आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के सोने का रेट ₹1,48,302 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹1,44,954 के मुकाबले ₹3,348 या 2.30% की बढ़त दर्शाता है। 

वहीं, मई फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का रेट ₹2,39,948 प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पिछली बंद कीमत ₹2,31,460 के मुकाबले ₹8,488 या 3.66% अधिक है। इस दौरान MCX पर चांदी ₹2,40,000 के हाई लेवल तक पहुंच गई, जो ₹8,540 या 3.86% की उछाल है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने का हाल

हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के कारण सोने की कीमतें लगातार तीसरे हफ़्ते गिरावट की ओर थीं, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें घट गई हैं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2% बढ़कर $4,657.50 प्रति औंस हो गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ़्यूचर्स 1.1% बढ़कर $4,657.90 पर बंद हुआ। इस हफ़्ते अब तक सोने की कीमतों में 7% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। स्पॉट सिल्वर भी 0.1% बढ़कर $73 प्रति औंस पर रहा।

डॉलर की मजबूती ने अन्य करेंसी में रखने वाले निवेशकों के लिए डॉलर आधारित बुलियन महंगा कर दिया। मिडिल ईस्ट में US-ईरान तनाव के कारण होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जो महंगाई के दबाव को बढ़ा रही हैं। बढ़ती महंगाई आम तौर पर सोने की सुरक्षा (हेज) अपील को बढ़ाती है, जबकि उच्च ब्याज़ दरें इस नॉन-यील्डिंग एसेट की मांग को कम करती हैं।

अन्य धातुओं की कीमत में भी उछाल

अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो लगभग सभी कीमती धातुओं कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जहां स्पॉट प्लैटिनम की कीमत 0.1% बढ़कर $1,972.80 और पैलेडियम की कीमत 0.4% बढ़कर $1,452.21 हुई। हालांकि, क्रुट ऑयल के किमतों में 2.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले शिपिंग मार्गों को सुरक्षित करने और सप्लाई बढ़ाने की कोशिशों के बाद कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर से गिरकर करीब 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com