Dhurandhar 2 Party: गौरी मैम से बनीं थप्पड़ क्वीन, पहले रहमान डकैत, अब रणवीर सिंह बने सौम्या टंडन का शिकार

Dhurandhar 2 Scene: धुरंधर 2 में सौम्या टंडन ने छोटे रोल के बावजूद अपने ‘थप्पड़’ सीन से बड़ी पहचान बनाई। सक्सेस पार्टी में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ यह सीन दोहराया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Saumya Tandon Slap Queen Dhurandhar 2 cast Ranveer Singh film 2026 Bollywood viral scene
सौम्या टंडन बनीं थप्पड़ क्वीन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saumya Tandon Slap Queen: धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग पहचान बन रही है। इन्हीं में से एक किरदार है उल्फत हुसैन, जिसे सौम्या टंडन ने निभाया है। भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

टीवी शो में ‘गौरी मैम’ के नाम से मशहूर सौम्या टंडन अब ‘थप्पड़ क्वीन’ के नाम से जानी जा रही हैं। इस इमेज की शुरुआत फिल्म ‘धुरंधर’ से हुई थी, जिसे उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में भी बरकरार रखा। फिल्म के खास सीन में उनका थप्पड़ वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया और यही उनकी पहचान बन गया। ‘धुरंधर 2’ में सौम्या टंडन का किरदार कहानी की शुरुआत में ही नजर आता है।

फिल्म में दमदार लेकिन छोटा रोल

धुरंधर 2 के एक सीन में सौम्या टंडन रहमान डकैत की कब्र पर जाकर भावुक होती हैं और तभी हमजा अली को देखते ही उसे जोरदार थप्पड़ मार देती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके किरदार को इस बात की जानकारी नहीं होती कि रहमान की मौत के पीछे असली वजह क्या है। इस सीन ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है।

सक्सेस पार्टी में भी दिखा वही अंदाज

फिल्म की सफलता के बाद आयोजित आफ्टर पार्टी में भी सौम्या टंडन ने अपने चर्चित सीन को दोहराया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में रणवीर सिंह के साथ थप्पड़ वाला सीन रिक्रिएट किया, जिसे देखकर सभी हंस पड़े। सौम्या ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान रणवीर उन्हें ‘थप्पड़ क्वीन’ कहकर बुलाते थे। फिल्म के पहले पार्ट में भी सौम्या के किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा था, जब उन्होंने रहमान डकैत को थप्पड़ मारा था।

सक्सेस पार्टी में सितारों की मस्ती

अब दूसरे पार्ट में भी उनका किरदार कम स्क्रीन टाइम के बावजूद कहानी में अहम भूमिका निभाता है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस पार्टी में पूरी स्टार कास्ट ने जमकर मस्ती की। क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान जैसे सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने। सौम्या टंडन का यह छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल यह साबित करता है कि दमदार अभिनय के लिए बड़े स्क्रीन टाइम की जरूरत नहीं होती।

ओपनिंग डे पर धुरंधर 2 का प्रदर्शन

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 172.63 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि टोटल नेट कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दुनियाभर में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब 236.63 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com