-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Pay Heavily Closing Indias Airspace Losses Worth Billions Continued Two Months
भारत पर चाल पड़ी उलटी! एयरस्पेस बंद कर फंसा पाकिस्तान, 2 महीने में लग गए 127 करोड़ की चपत
- Written By: गीतांजली शर्मा
Indian Air Space: भारत-पाक युद्ध जारी है, वार-पलटवार का खेल दोनों देशों के बीच लगातार चल रहा है। सिंधु जल संधि की रोक पर भारतीय एयरस्पेस का प्रतिबंध, यह पाकिस्तान के लिए खुद ही एक घाटे का सौदा है।

भारतीय एयरस्पेस पाकिस्तान में प्रतिबंधित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Pakistan pay heavily for closing India’s airspace: साल 2025 भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए एक भारी तूफान लेकर आया। बीते अप्रैल में पाकिस्तान ने भारत पर आतंकी हमला कर दिया। पड़ोसी देश जो, कि आज के समय में आंतक का गढ़ है, 22 अप्रैल की दोपहर उसने कुछ ऐसा किया कि, पूरा विश्व हिलकर रह गया। शांति और सुकून की धरती पहलगाम में आंतकी हमले का ऐसा मंजर ना जाने कितने सालों से लोगों ने नहीं देखा था।
हुआ यूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो पर्यटक दूर देश से घूमने गए हुए थे, अचानक ही कुछ आंतकी लोगों ने उनपर हमला कर उन्हें मार गिराया। कुल 26 मासूम लोगों की जान इस आंतकी हमले में चली गई।
ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही चला गया। इस आंतकी हमले के पलटवार में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में चलने वाले कई आंतकी केंद्रो को निशाना बना मार गिराया। साथ ही भारत ने 23 अप्रैल 2025 को सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
जिसके बाद से पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। लेकिन पड़ोसी देश का यह निर्णय उसके खुद के लिए भारी पड़ गया।
भारतीय एयरस्पेस बंद करने के बाद से 30 जून तक पाकिस्तान को करीब 4.10 अरब पाकिस्तानी रूपये का आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है। यह नुकसान मुख्य रूप से उन 100-150 भारतीय विमान कंपनियों से जुड़े जहाजों के कारण हुआ जिनके लिए एयरस्पेस बंद किया गया था।
पाकिस्तान ने क्यूं लिया एयरस्पेस बंद करने का निर्णय?
इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयरस्पेस बंद करने का पूरा अधिकार पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्रालय को है। देश की केंद्र सरकार ने एयरस्पेस बंद करने का यह कदम मुल्क की सुरक्षा और संप्रभूता को बचाए रखने के लिए किया है।
क्योंकि देश की एकता, अखंडता के ऊपर कुछ भी नहीं। इसकी आर्थिक आय भी नहीं। साल 2019 में भी ऐसा ही एक सीमावर्ती तनाव दोनों देशों के बीच हुआ जिसमें पाकिस्तान को 54 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट गिराए, एयर चीफ मार्शल बोले- 90 घंटे में ही कांप गया PAK
इनसारे नुकसानों के बीच पाकिस्तान के लिए राहत
सिंधु जल संधि रोक के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरस्पेस बंद करने के बावजूद पाकिस्तान एयरपोर्ट ऑर्थरिटी ने बताया है कि साल 2019 की तुलना में साल 2025 में मुल्क को आय की ज्यादा हानि नहीं हुई है।
कुल आय साल 2019 में 508000 डॉलर से बढ़कर साल 2025 में 760000 डॉलर हो गई है। इससे यह तो साफ है कि पाकिस्तान को दूसरे क्षेत्रों से आय लगातार जारी है।
अभी पाकिस्तान में भारतीय एयरस्पेस अगस्त के अंतिम सप्ताह तक बंद रहने की संभावना है। जिसके पलटवार में भारत ने भी अपने एयरस्पेस को पाकिस्तानी उड़ान के लिए बंद कर दिया है।
Pakistan pay heavily closing indias airspace losses worth billions continued two months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














