ब्राजील में मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हुई
- Written By: शुभम सोनडवले
AP/PTI Photo
पेट्रोपोलिस (ब्राजील). ब्राजील की राजधानी रियो डि जिनेरियो के प्रशासन ने पेट्रोपोलिस शहर में बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं में अभी तक 105 लोगों के मरने की पुष्टि की है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि और कितने लोग मिट्टी में दबे हुए हैं। शहर के मेयर रूबेंस बोमटेंपो ने लापता लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हमें अभी भी त्रासदी की पूरी-पूरी जानकारी नहीं है। यह बेहद मुश्किल भरा दिन था।”
मंगलवार की इन घटनाओं के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिजन मलबे में अपने लोगों को तलाश रहे हैं। राजधानी के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि उसने लापता 35 लोगों के नामों की सूची तैयार की है।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
‘दुनिया किसी की जागीर नहीं’, ट्रंप पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला; ईरान युद्ध के बीच सुनाई खरी-खरी
ब्राजील में कुदरत का कहर: भीषण बारिश और बाढ़ से 68 लोगों की मौत, मलबे में लोगों की तलाश जारी
भारत-ब्राजील के बीच व्यापारिक क्रांति, 2030 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का नया लक्ष्य
लोगों ने तबाही के मंजर के वीडियो बना कर उन्हें सोशल मीडिया में साझा किया है, जिनमें घरों को मिट्टी में धंसे और कारों को मलबे के साथ बहते देखा जा सकता है।
रियो डि जिनेरियो के गवर्नर क्लॉडियो कास्ट्रो ने कहा कि 400 लोग बेघर हो गए हैं और 24 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने दुख की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े होने की बात कही है। वह फिलहाल रूस की यात्रा पर हैं। (एजेंसी)
