Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नर्सिंग स्टूडेंट की हुई मौत, शपथ लेते ही ट्रंप ने लिया पहला बड़ा फैसला; मामला सुन हैरान हुई दुनिया

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए नया कानून पास हो गया है। इसका नाम Laken Riley Act है। इस कानून का नाम जॉर्जिया की एक नर्सिंग छात्रा लैकेन रिले के नाम पर रखा गया है, जिसकी हत्या पिछले साल एक..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 23, 2025 | 01:25 PM

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नर्सिंग छात्रा रही लैकेन रिले, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही कई महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए गए हैं, जिनमें से एक प्रमुख फैसला इमिग्रेशन डिटेंशन बिल को लेकर है। इस बिल को लैकेन रिले एक्ट (Laken Riley Act) के नाम से भी जाना जाता है।

अमेरिकी संसद ने इसे मंजूरी दे दी है, और अब केवल राष्ट्रपति ट्रंप के हस्ताक्षर का इंतजार है। ट्रंप के सिग्नेचर होते ही यह कानून बन जाएगा। इस कानून का मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासियों पर कड़ी कार्रवाई करना है। बता दें कि यह ट्रंप के सत्ता में आने के बाद पहला कानून होगा, जिस पर वह हस्ताक्षर करेंगे।

चुनाव में बना प्रमुख मुद्दा

ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति चुनाव अभियान में इसको मुख्य मुद्दा बनाया था। इस कानून का नाम जॉर्जिया की एक नर्सिंग छात्रा लैकेन रिले के नाम पर रखा गया है, जिसकी हत्या पिछले साल एक वेनेजुएला के नागरिक द्वारा की गई थी। हत्या के बाद ट्रंप ने इमिग्रेशन डिटेंशन बिल पर कई बार अपनी बात रखी, और इसे राष्ट्रपति चुनाव में भी प्रमुख मुद्दा बनाया। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने लैकेन रिले के परिवार से मुलाकात की थी, जिससे इस मुद्दे को और बल मिला।

अवैध प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

रिले की मृत्यु के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया था। चुनाव जीतने के बाद से, ट्रंप ने अमेरिका में अवैध प्रवासियों को घुसपैठिया कहकर उन्हें आलोचना की है। उनका यह मानना है कि अन्य देशों से लोग अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं और अपराध करते हैं। इस कारण, उन्होंने अमेरिका में अवैध प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें पकड़कर सीमा पर छोड़ने की नीति की घोषणा की। इसी मुद्दे पर अमेरिकी सदन ने इमिग्रेशन डिटेंशन बिल को 263-156 वोटों से पारित किया है। सबसे अधिक अप्रवासी दुनिया के अमेरिका में हैं।

इन अहम मुद्दों पर निर्णय

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने देश और विदेश में अमेरिकी नीतियों में बदलाव करने का ऐलान किया। उन्होंने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने और बच्चों की नागरिकता खत्म करने जैसे कई अहम निर्णय लेने की बात की। शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही, ट्रंप ने जो बाइडेन द्वारा किए गए कई फैसलों को पलट दिया। यह बदलाव अमेरिकी राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

फरवरी में की गई थी हत्या

22 वर्षीय लैकेन रिले अमेरिका के अगस्टा विश्वविद्यालय में नर्सिंग की छात्रा थी। लैकेन रिले की हत्या पिछले साल फरवरी में हुई थी। हत्या के आरोपी, जोस एंटोनियो इबारा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। एंटोनियो इबारा वेनेजुएला का नागरिक था और 2022 में उसने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था। इस मामले को 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक बड़ा मुद्दा बनाया गया।

Death of a nursing student became reason for trump first and biggest decision laken riley act pass

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 01:25 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Immigration

सम्बंधित ख़बरें

1

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

2

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

3

ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ? व्हाइट हाउस ने किया असली कनेक्शन का खुलासा

4

बुडापेस्ट में ट्रिपल टॉक! एक साथ होंगे ट्रंप, जेलेंस्की-पुतिन, US सीक्रेट सर्विस ने शुरू की तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.