प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया)
ताइपेः ताइवान में डनास तूफान ने तबाही मचाई है, जिसके कारण पूरे देश में हड़कंप मच गया है। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने रविवार को इसके लेकर अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में बताया गया है कि डनास तूफान 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इससे ताइवान में भारी तबाही मचा सकता है।
ताइवान के अधिकारियों ने इसके लिए पूरे द्वीप में जमीनी और समुद्र पर तूफान की चेतावनी जारी की है, क्योंकि इस तूफान के साथ मूसलधार बारिश और तेज हवाएं भी आएंगी। लोगों में इसे लेकर दहशत का माहौल है। लोग डनास तूफान से बचने के लिए जरूरी उपाय कर रहे हैं।
#Danas🚨 Typhoon Danas is closing in on Taiwan! 🌪️ Land warnings are upbrace for intense rain and powerful winds. Stay safe, Taiwan! 🇹🇼 Share this to spread the word! #TyphoonDanas #TaiwanWeather #StaySafe pic.twitter.com/ZZTGLS0H2y — NewsDaily🪖🚨🪖 (@XNews24_7) July 6, 2025
केंद्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, रविवार दोपहर 3:15 बजे तक कोई बड़ा नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ था। इसी दिन, हांगकांग ऑब्जर्वेटरी ने तूफान के शहर से दूर ताइवान जलडमरूमध्य की दिशा में बढ़ने के बाद ‘ट्रॉपिकल साइक्लोन चेतावनी नंबर 1’ को समाप्त कर दिया। हालांकि, अत्यधिक गर्मी के कारण निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
#Tainan is sooo windy now. Typhoon’s getting close. 😱🌪️#Taiwan #TyphoonDanas #typhoon pic.twitter.com/iT7pucRJtu — fox 🦊 (@foxismomo) July 6, 2025
चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, क्योंकि डनास तूफान दक्षिणी क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी वर्षा ला सकता है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, तूफान सोमवार को पूर्वी चीन सागर में प्रवेश करेगा और धीरे-धीरे उत्तरी फुजियान से लेकर मध्य और दक्षिणी झेजियांग के तटीय इलाकों की ओर बढ़ेगा।
तालिबान को बताया था भाई, अब मान्यता देने से डर रहा है पाकिस्तान, ये है असली वजह
तूफान के खतरे को देखते हुए चीन प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती है। सोमवार को बीजिंग समयानुसार दोपहर तक, फुजियान तट पर 193 यात्री नौकाएं और 104 जल निर्माण परियोजनाएं स्थगित कर दी गई थीं, जैसा कि चाइना सेंट्रल टेलीविजन (CCTV) ने बताया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।