Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाही अंदाज में हुआ स्वागत, भारत पहुंचे क्राउन प्रिंस हमदान; जयशंकर से हुई ये खास बातचीत

UAE India relations: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। इस यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से भेंट करेंगे तथा एक..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 08, 2025 | 03:55 PM

क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम से एस. जयशंकर से हुई खास ये बातचीत, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उनका विमान जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, वहां उनका पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस रंगारंग प्रस्तुति से प्रिंस इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि शेख मोहम्मद अल मकतूम की भारत यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर हो रही है। दुबई के क्राउन प्रिंस के तौर पर यह शेख हमदान की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। उनके साथ कई मंत्री, उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

पहली यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत

मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम का भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत किया। एक्स पर किए गए पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत साझेदारी और जीवंत संबंधों को लेकर क्राउन प्रिंस की सकारात्मक सोच की सराहना की।

उन्होंने लिखा, “भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के डिप्टी पीएम व रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम का स्वागत कर खुशी हुई। भारत-यूएई के गहरे और गतिशील संबंधों के प्रति उनकी सकारात्मक भावना सराहनीय है।”

Delighted to welcome Crown Prince of Dubai and DPM & Minister of Defence of UAE HH @HamdanMohammed at the start of his first official visit to India.

Value his positive sentiments for our wide-ranging cooperation and vibrant ties.

🇮🇳 🇦🇪 pic.twitter.com/95swFwUKoh

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 8, 2025

दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 8 से 9 अप्रैल, 2025 तक भारत दौरे पर हैं। भारत आगमन पर उनका स्वागत औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने उनका स्वागत किया।

गोलमेज सम्मेलन मुंबई में लेंगो हिस्सा

राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद क्राउन प्रिंस मुंबई की यात्रा करेंगे, जहां वे भारत और यूएई के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक व्यापारिक गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में बुनियादी ढांचा और ऊर्जा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा, फिनटेक, नवाचार और सततता जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और गति देना और एक दीर्घकालिक वाणिज्यिक साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ाना है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साझेदारी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की संभावना

इस यात्रा से भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही दुबई के साथ भारत के संस्थागत तथा जमीनी स्तर पर संबंध और प्रगाढ़ होंगे। भारत और यूएई के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों की शुरुआत 1972 में हुई थी। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा जो कि तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। उसके बाद से द्विपक्षीय सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यूएई में भारत का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय निवास करता है, जिनके योगदान को अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और जो दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को लगातार सुदृढ़ करते आ रहे हैं।

Crown prince hamdan arrived in india had this special conversation with jaishankar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 03:55 PM

Topics:  

  • Dubai
  • S Jaishankar
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिकी से तनातनी के बीच चीन-भारत आए साथ, चीनी विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर ने की बैठक

2

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

3

उधर ट्रंप से मिलने जा रहें जेलेंस्की, इधर रूस ने यूक्रेन पर किया हमला; 7 लोगों की हुई मौत

4

मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान में तबाही, 657 से ज्यादा मौतें, 1,000 से अधिक लोग घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.