Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

India Russia relations: पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत हुई, जिसमें पुतिन ने अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग की जानकारी दी। मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान और सहयोग पर जोर दिया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 18, 2025 | 06:12 PM

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi-Putin Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फोन आया। राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में अपनी राय साझा की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कूटनीति और बातचीत के जरिए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने निकट संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत की जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन को फ़ोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं।”

Thank my friend, President Putin, for his phone call and for sharing insights on his recent meeting with President Trump in Alaska. India has consistently called for a peaceful resolution of the Ukraine conflict and supports all efforts in this regard. I look forward to our…

— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025

संघर्ष का समाधान सिर्फ संवाद और कूटनीति में

दोनों नेताओं के बीच भारत और रूस के बीच स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और ज्यादा मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि भारत संघर्ष का समाधान केवल संवाद और कूटनीति में मानता है तथा किसी भी शांति प्रयास को समर्थन देगा। इससे पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने अलास्का समिट का स्वागत किया था और प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि शांति की दिशा में नेताओं का नेतृत्व सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है।

यह भी पढ़ें- कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि दुनिया चाहती है कि यूक्रेन युद्ध का जल्द अंत हो। हालांकि, अलास्का में ट्रंप–पुतिन की बातचीत से कोई बड़ा सीजफायर ब्रेकथ्रू नहीं मिला है। वहीं, युद्ध में अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है।

Pm modi putin talks emphasize global stability after alaska meeting with trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 06:10 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Vladimir Putin
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

2

उधर ट्रंप से मिलने जा रहें जेलेंस्की, इधर रूस ने यूक्रेन पर किया हमला; 7 लोगों की हुई मौत

3

मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान में तबाही, 657 से ज्यादा मौतें, 1,000 से अधिक लोग घायल

4

PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.