मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान में तबाही, 657 से ज्यादा मौतें, 1,000 से अधिक लोग घायल
Pakistan Floods: पाकिस्तान में जून के अंत से लगातार हो रही बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब तक कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक एआई तस्वीर
Pakistan Natural Disaster: पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास की सबसे भयंकर मानसूनी बारिश का सामना कर रहा है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जून के अंत से लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक कम से कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की जानकारी के मुताबिक, 26 जून से अब तक हुई इन आपदाओं में मारे गए लोगों में 171 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं। सभी प्रांतों में खैबर-पख्तूनख्वा (के-पी) सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां 390 लोगों की जान गई है। इसमें 288 पुरुष, 59 बच्चे और 43 महिलाएं शामिल हैं।
पंजाब समेत इन जगहों पर इतनी मौंते
इस बीच, पंजाब में 164 लोगों की मौतें हुईं, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल थे। वहीं, सिंध में 28, बलूचिस्तान में 20, पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में 32, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 15 और इस्लामाबाद में बारिश से होने वाली आपदाओं में आठ लोगों की जान गई।
सम्बंधित ख़बरें
JPMorgan Sex Scandal: जेपी मॉर्गन केस में पूर्व बैंकर चिरायु राणा ने लगाए महिला अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप
Sri Lanka Grave: चेम्मनी में सामूहिक कब्र से 250 कंकाल बरामद होने के बाद उठे सवाल, क्या है मौत का सच?
Nepal Vehicle Registration: नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए शुरू की नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा
Russian Oil: होर्मुज संकट के बाद भारत के लिए रूसी तेल हुआ महंगा, प्रीमियम दाम चुकाने को मजबूर है भारत
राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र (एनईओसी) ने एनडीएमए की ओर से पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा (के-पी), बलूचिस्तान, पीओके और सिंध के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को लेकर आपातकालीन चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जारी किया गया है, जिसमें प्रांत में सबसे भयंकर बाढ़ के चलते 300 से अधिक लोग मारे गए थे।
बादल फटने, बिजली गिरने से मची तबाही
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, शुक्रवार को हुई बादल फटने, बिजली गिरने और अचानक आई बाढ़ के कारण रविवार तक मृतकों की संख्या 323 तक पहुंच गई। बुनेर जिला इस आपदा का सबसे अधिक प्रभावित केंद्र रहा, जहां 209 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 273 पुरुष, 29 महिलाएं और 21 बच्चे शामिल हैं। वहीं, घायलों की संख्या 156 है, जिनमें 123 पुरुष, 23 महिलाएं और 10 बच्चे हैं।
यह भी पढे़ें:- जमीन के नीचे बारूद… म्यांमार का ये कौन-सा नया खेल, पड़ोसी देश में मचा हड़कंप
कई घरों से संपर्क टूटा
पीडीएमए ने बताया कि इस आपदा में अब तक 336 घर प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 230 आंशिक रूप से और 106 पूरी तरह से तबाह हो गए। पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने एनडीएमए अध्यक्ष इनाम हैदर के हवाले से कहा कि अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण पीओजीबी और खैबर पख्तूनख्वा की कई घरों से संपर्क टूट गया है। लापता लोगों की खोज जारी है और राहत सामग्री जल्द भेजी जाएगी। एनडीएमए ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
