Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिकॉर्ड निवेश के लिए स्विट्जरलैंड में महाराष्ट्र पवेलियन तैयार, दावोस में क्लॉस श्वाब से मिले CM फडणवीस

स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हो रहे विश्व आर्थिक मंच के 'शिखर सम्मेलन 2025' के लिए महाराष्ट्र पवेलियन तैयार है। दावोस पहुंचे सीएम फडणवीस ने सोमवार को विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष क्लॉस श्वाब से मुलाकात की...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 21, 2025 | 12:03 PM

दावोस में क्लॉस श्वाब से मिले CM फडणवीस (सोर्स: एक्स@MahaDGIPR)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: स्विट्जरलैंड के दावोस में सोमवार से शुरू हो रहे विश्व आर्थिक मंच के ‘शिखर सम्मेलन 2025’ के लिए महाराष्ट्र पवेलियन तैयार हो गया है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए दावोस पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष क्लॉस श्वाब से मुलाकात की। दावोस में और अगले दो दिन कार्यक्रमों की भरमार रहेगी। इस दौरान विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के लिए रिकॉर्ड तोड़ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और विभिन्न कंपनियों के साथ बैठकें भी होंगी।

क्लॉस श्वाब को विश्व आर्थिक मंच का संस्थापक कहा जाता है। उन्हीं की पहल पर हर साल विश्व आर्थिक मंच का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को श्वाब से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात के दौरान हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उद्योग जगत के नए घटनाक्रमों एवं विकास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर श्वाब ने महाराष्ट्र के विकास की भी कामना की।

मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी आज ‘वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम’चे संस्थापक अध्यक्ष @ProfKlausSchwab यांची भेट घेतली. दावोसमध्ये महाराष्ट्र पॅव्हेलियन आता सज्ज झाले असून, पुढचे दोन दिवस भरगच्च कार्यक्रमांचे असणार आहेत. महाराष्ट्रासाठी विक्रमी सामंजस्य करार यात होणार आहेत.#WEF25@wef pic.twitter.com/0rUPqnhvPX — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) January 20, 2025

मुंबई आए थे क्लॉस श्वाब

गौरतलब हो कि क्लॉस श्वाब गत वर्ष गणेशोत्सव के दौरान एक बैठक के लिए मुंबई आये थे। उस समय 12 सितंबर को वह और उनकी पत्नी देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास ‘सागर’ आए थे। वह वहां भगवान गणेश की आरती में भी शामिल हुए थे।

शुरू हुआ बैठकों का दौर

श्वाब से मुलाकात के साथ ही दावोस में देवेंद्र फडणवीस की यात्राओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वह कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दावोस में भारतीय मंडप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। वह विश्व आर्थिक मंच के स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय समय के अनुसार मध्य रात्रि के बाद होगा।

विदेश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सीएम ने फ्रैंक जुर्गन रिक्टर से भी मुलाकात

सीएम फडणवीस ने सोमवार को होरेस के चेयरमैन फ्रैंक जुर्गन रिक्टर से भी मुलाकात की। फ्रैंक विश्व आर्थिक मंच के पूर्व निदेशक भी हैं। उन्होंने आगामी समय में मुंबई में वैश्विक कंपनियों का एक सम्मेलन आयोजित करने की पहल की। राज्य सरकार के सहयोग से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने, नई प्रौद्योगिकी और नवाचार पर जोर देने तथा होरासिस का मुख्यालय मुंबई में स्थापित करने पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई।

Cm devendra fadnavis met klaus schwab in davos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 10:10 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

फर्जी RTO लिंक से सावधान, 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के बाद RTO अधिकारी ने जारी की चेतावनी

2

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर सलाखों के पीछे, चोरी के 4 मामलों का हुआ खुलासा

3

कौंन है वर्धा के एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड मामले का मास्टरमाइंड, गिरफ्तार आरोपी कमलेश ने खोले कई राज

4

निजी वाहन चालक वसूल रहे अतिरिक्त किराया, गड़िचिरोली के दुर्गम क्षेत्रों में हो रही लूट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.