वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर सलाखों के पीछे, चोरी के 4 मामलों का हुआ खुलासा
Wardha News: वर्धा पुलिस ने शातिर चोर यशवत दांडेकर को पकड़ा गया। मंदिर दानपेटी व मकानों में सेंधमारी समेत 4 चोरी मामलों का खुलासा हुआ है। उसके पास से आभूषण, नकद व वाहन जब्त किए गए।
- Written By: आकाश मसने
गिरफ्तार चोर व जब्त सामान (फोटो नवभारत)
Wardha Theft Arrested: वर्धा शहर थाने के डीबी दल ने शातिर चोर को हिरासत में लिया। आरोपी मंदिर से दानपेटी चोरी, दो मकानों में सेंध लगाने व दोपहिया चोरी कुल चार प्रकरणों में लिप्त बताया गया। उससे वाहन सहित चोरी के आभूषण व नकद बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार सातपुते लेआउट निवासी खुशाल तिजारे ने शिव मंदिर की दानपेटी से 10 हजार नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी। इसके आधार पर डीबी दल के प्रशांत वंजारी ने थानेदार संतोष ताले के निर्देश पर चोर की खोज शुरू की।
खुफिया जानकारी पर बोरगांव मेघे निवासी यशवत रामा दांडेकर (19) को हिरासत में लिया गया। उसने मंदिर में चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उसका तीन दिन का पीसीआर हासिल किया। सख्ती बरतने पर अन्य तीन मामले उजागर हुए हैं। बोरगांव में ही दो मकानों में सेंध लगाने व एक वर्ष पहले धुनिवाले मठ से दोपहिया चोरी की बात स्पष्ट हुई।
गिरफ्तार आरोपी से कई सामान जब्त
मंदिर चोरी के मामले में उससे 2,380 रुपए नकद जब्त किए गए। रमेश वांदिले के मकान में चोरी प्रकरण में बर्तन, कान के टॉप्स 20 हजार का माल जब्त किया गया। मंगेश झाडे के मकान में चोरी प्रकरण में सोने की अंगूठी व चांदी का सिक्का 12,500 रुपयों का माल जब्त किया गया। मिलिंद थोटे की दोपहिया क्र. एमएच 32 आर 6015 जब्त की गई। चारों प्रकरण में कुल 49 हजार 880 रुपयों का माल बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
यह भी पढ़ें:- नागपुर मनपा की अनोखी पहल: निजी जमीन खरीदकर गरीबों को देगी पट्टा, 316 परिवारों का सपना होगा पूरा
इस कार्रवाई को एसपी अनुराग जैन, एएसपी सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में थानेदार संतोष ताले के निर्देश पर डीबी दल के पीएसआई शरद गायकवाड, पुलिस हवलदार प्रशांत वंजारी, नरेंद्र कांबले, कर्मी वैभव जाधव, श्रावण पवार और चालक पीएसआई गजानन जाचक ने अंजाम दिया। आगे की जांच वंजारी कर रहे हैं।
