चीनी युवक ने की पाकिस्तानी महिला से बदतमीजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chinese Man Offers Pakistani Women Cigarettes: पाकिस्तान ने चीन से भारी कर्ज लेकर बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की हैं, लेकिन इसके चलते देश में चीनियों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता बढ़ रही है। कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कुछ चीनी नागरिक पाकिस्तान में कानून और सामाजिक मर्यादाओं की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो ने इस विषय पर फिर से बहस को तेज कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक चीनी युवक बुर्का पहनकर सड़क पर जा रही महिलाओं के पास जाता है और उन्हें सिगरेट देता है। इस दौरान वह हंसता है और उसके पीछे खड़े लोग भी मजाक उड़ा रहे हैं। महिलाओं की प्रतिक्रिया असहज और नकारात्मक है, लेकिन वे आगे बढ़ जाती हैं। वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह इस्लामाबाद के F-10 क्षेत्र का दृश्य है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
युवक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सार्वजनिक जगह पर घुमते हुए लोगों का मजाक उड़ाता है और सड़क किनारे लगे स्टॉल से बिना पैसे दिए स्नैक्स उठाकर चला जाता है। इस तरह के व्यवहार ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है और यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या विदेशी नागरिकों को पाकिस्तान में कानून के उल्लंघन की खुली छूट दी जा रही है।
چائنیز کو پاکستان میں جرائم کرنے کی کھلم کھلا چھٹی کیوں دے دی گئی ہے؟ وفاقی دارالحکومت اسلام آباد میں ایک چائنیز کرمنل برقعہ پوش مسلمان خواتین کو سرعام F-10 مرکز میں سگریٹ پیش کر رہا ہے کوئی ان چائنیز کو پٹہ ڈالنے والا نہیں؟ کوئی پاکستانی چاہینہ میں کسی خاتون کو سگریٹ/نشہ آفر… pic.twitter.com/z3erDwTYCE — Israr Ahmed Rajpoot (@ia_rajpoot) December 29, 2025
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने चीनी नागरिकों के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसरार अहमद राजपूत नामक एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में चीनियों को अपराध करने की खुली छूट क्यों दी गई है। उन्होंने इस घटना को चीन के भारी कर्ज और पाकिस्तान में उसके बढ़ते प्रभाव से जोड़ा। फजल अफगान नामक यूजर ने कहा कि विदेशी कर्ज के जरिए जब कोई देश दूसरे देश का प्रभावी अधीन बन जाता है, तो उसके नागरिक असामाजिक तरीके से व्यवहार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में कार्रवाई की हिम्मत नहीं…ऑपरेशन सिंदूर 2.0 पर बोला हाफिज सईद, दी गीदड़भपकी
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि चीनी युवक ने अपनी हरकतों के लिए माफी मांगी है। हालांकि, इससे नाराज लोगों की चिंता कम नहीं हुई है। घटना ने पाकिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभाव और विदेशी कर्ज से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक जोखिमों पर गंभीर बहस को जन्म दिया है।