Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किसी भी तीसरे पक्ष की…’, भारत ने खोली चीन की पोल, मध्यस्थता के दावों की बताई सच्चाई

India-Pakistan Conflict: भारत ने भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में चीन की मध्यस्थता के दावे को खारिज किया, कहा कि मई 2025 का संघर्षविराम दोनों देशों के DGMOs की सीधी बातचीत से तय हुआ।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Dec 31, 2025 | 11:52 AM

भारत ने चीन के मध्यस्थता के दावे को खारिज किया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Reacts China mediation Claim: भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम को लेकर चीन के मध्यस्थता के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया था कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीत संघर्ष को समाप्त करवाने और संघर्षविराम स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत के सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि संघर्षविराम में चीन या किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सीधी बातचीत के जरिए तय हुआ था। सूत्रों ने कहा, “हम पहले भी ऐसे दावों का खंडन कर चुके हैं। भारत का रुख साफ है कि द्विपक्षीय मुद्दों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। 19 सितंबर 2025 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी यही दोहराया था कि भारत इस नीति पर पहले भी कायम था और आगे भी रहेगा।

क्या था चीन का दावा?

बीजिंग में ‘अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और चीन के विदेश संबंधों’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दावा किया कि चीन ने इस वर्ष कई अंतरराष्ट्रीय विवादों में मध्यस्थता की। उन्होंने इनमें उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दा, भारत-पाकिस्तान तनाव, फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष और कंबोडिया-थाईलैंड के बीच हालिया तनाव का जिक्र किया। वांग यी के अनुसार, चीन ने निष्पक्ष और सही रुख अपनाते हुए इन मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। 

सम्बंधित ख़बरें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा: AI समिट और रणनीतिक संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

म्यूनिख में आसिम मुनीर: गेट पर रोका गया पाकिस्तानी सेना प्रमुख का रास्ता, वीडियो हुआ वायरल

नाइजीरिया में डाकुओं का तांडव: 30 लोगों की बेरहमी से हत्या, घरों और दुकानों में लगाई आग

इथियोपिया का डैलोल: धरती पर मौजूद ‘नरक का द्वार’, जहां पानी तेजाब और हवा जहर है

मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला। इसकी पृष्ठभूमि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। भारत का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़ें: ‘ताइवान को चीन में मिलाना हमारा मिशन…’, सैन्य अभ्यास के नाम पर ड्रैगन की मनमानी, बरसाए रॉकेट

भारत का रूख साफ

चार दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्षविराम हुआ। भारत ने दोहराया कि यह निर्णय द्विपक्षीय सैन्य संवाद का नतीजा था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों की तरह चीन के दावे को भी भारत ने खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान मामलों में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है।

India rejects chinas claim on india pakistan ceasefire mediation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 11:52 AM

Topics:  

  • China
  • India
  • Operation Sindoor
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.