- Hindi News »
- World »
- Violent Protests Britain Immigration Issue Similar To Nepal Demonstrations
अपनी ही लगाई आग में झुलसने लगे पश्चिमी देश…नेपाल वाला कांड दोहराने की तैयारी में ब्रिटेन
Britain Protest: ब्रिटेन में इमिग्रेशन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। रैली में हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रवासी उनकी नौकरियों पर खतरा हैं।
- Written By: अक्षय साहू

ब्रिटेन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
London Protest: ब्रिटेन में शनिवार को सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए। सरकार की इमिग्रेशन नीति के खिलाफ हुए इन प्रदर्शनों में वर्तमान सरकार को हटाकर चुनाव कराने और नई सरकार लाने की मांग की गई। यह सब कुछ हाल ही में नेपाल में हुए जेन जी प्रदर्शन से काफी मिलता-जुलता है। इसके बाद कहा जा रहा है कि क्या जो कुछ नेपाल में हुआ, वह ब्रिटेन या फ्रांस में भी हो सकता है?
दरअसल, हाल ही में फ्रांस में सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। वहीं, शनिवार को ब्रिटेन में कट्टरपंथी नेता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित ‘यूनाइट द किंगडम’ रैली में करीब एक लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिनमें करीब 26 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यूनाइट द किंगडम रैली का मुख्य मकसद देश में बढ़ते इमिग्रेशन की समस्या को लेकर था।
ब्रिटेन में क्यों हुए प्रदर्शन?
ब्रिटेन में इमिग्रेशन एक बड़ा मुद्दा बन गया है। यहाँ के लोगों का मानना है कि बाहर से आने वाले इमिग्रेंट्स के कारण उनकी नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है। दिलचस्प बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के नागरिकों के अलावा ब्रिटेन में सबसे बड़ी प्रवासी आबादी सीरिया,अफगानिस्तान और ईरान जैसे देशों से आई है उन देशों पर, अमेरिका के साथ मिलकर, आतंकवाद के नाम पर ब्रिटेन ने भी कभी हवाई हमले किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
शांति प्रस्ताव ठुकराने पर ट्रंप को ईरान की शक्ति चेतावनी- हम अमेरिका की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार
जासूसी पर ईरान के कड़े तेवर! इजरायल के लिए काम करने के आरोप में दो नागरिकों को दी फांसी
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
London’s police are overwhelmed trying to break up fights as competing protest groups clash. London is starting to look like a powder keg. pic.twitter.com/tqUYw6dUO7 — Steve Hanke (@steve_hanke) September 13, 2025
प्रदर्शनकारियों के पक्ष में उतरे मस्क
13 सितंबर को लंदन में हुए प्रदर्शनों का समर्थन टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी किया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लोग हिंसा से बच नहीं सकते, हिंसा उनके दरवाजे तक आकर रहेगी, चाहें वे चाहें या न चाहें। उन्होंने कहा कि हमें रुककर सोचने की जरूरत है कि हिंसा का कोई इलाज नहीं है। लोगों के पास अब बस दो ही रास्ते हैं, लड़ो या फिर मरो।
Clashes in London between patriots and anti-fascists. pic.twitter.com/IUzoJEWGHO — Mohsin Khan (@mohsinkhaniyc) September 13, 2025
चुनाव के लिए सही समय
यह भी पढ़ें: टेस्ला वाले एलन बने विलन! लंदन में भड़की आग में डाला घी, बोले- लड़ो या मर जाओ
एलन मस्क ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार को हटाने का यही सही समय है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में चुनाव होने में अभी बहुत समय है; तब तक इंतजार नहीं किया जा सकता। ऐसे में सिर्फ लड़ाई ही एकमात्र रास्ता बचता है।
Violent protests britain immigration issue similar to nepal demonstrations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














