Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को चीन का बड़ा झटका, जिनपिंग ने शामिल होने से किया इनकार; कहा- यह बेकार है

China Rejects Board of Peace: जिनपिंग ने ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। चीन ने साफ किया है कि वह किसी भी वैकल्पिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनेगा।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 21, 2026 | 07:37 PM

शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gaza Board of Peace:  गाजा में शांति स्थापित करने की कोशिशों के बीच चीन ने अमेरिका को एक बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है। बुधवार, 21 जनवरी 2026 को चीन ने स्पष्ट कर दिया कि वह डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल नहीं होगा। बीजिंग का यह फैसला उस समय आया है जब ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच (WEF) में इस बोर्ड को औपचारिक रूप देने की तैयारी कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र को दरकिनार करना चीन को मंजूर नहीं

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन हमेशा से ‘सच्चे बहुपक्षवाद’ का समर्थक रहा है और संयुक्त राष्ट्र (UN) को केंद्र में रखने वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करता रहेगा। चीन की नाराजगी की मुख्य वजह ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ भविष्य में संयुक्त राष्ट्र की जगह ले सकता है।

बीजिंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि यह बोर्ड UN के संरक्षण और उसके चार्टर के सिद्धांतों के तहत नहीं है, तो यह उनके लिए किसी काम का नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की तैयारी! ट्रंप के दूत विटकॉफ जाएंगे मॉस्को, पुतिन के सामने रखेंगे शांति प्लान

‘सैन्य अभ्यास शुरू करे…’, ग्रीनलैंड पर टकराव तेज, मैक्रों ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; कहा- भेजेंगे अपनी सेना

यूरोप में महायुद्ध की आहट? नॉर्वे ने नागरिकों को भेजी ‘जब्ती’ की चेतावनी, पोलैंड ने बांटी सर्वाइवल बुक

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ बना ‘विद्रोह’, पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल की जेल

वैश्विक स्तर पर फीका पड़ता ट्रंप का प्लान?

गाजा में इजरायल-हमास युद्ध की निगरानी के लिए बनाए जा रहे इस बोर्ड को लेकर दुनिया भर में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 10 से भी कम वैश्विक नेताओं ने इसमें शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। कई प्रमुख यूरोपीय देशों ने भी या तो इसमें शामिल होने से मना कर दिया है या अभी तक कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

यह भी पढ़ें:- रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की तैयारी! ट्रंप के दूत विटकॉफ जाएंगे मॉस्को, पुतिन के सामने रखेंगे शांति प्लान

नया वर्ल्ड ऑर्डर और चुनौती

ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित यह नई व्यवस्था वैश्विक राजनीति में अराजकता के रूप में देखी जा रही है। चीन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्थिति चाहे कितनी भी बदल जाए UN चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून ही संबंधों के मूलभूत मानदंड होने चाहिए। चीन के इस इनकार ने ट्रंप के उस ‘साइनिंग सेरेमनी’ पर सवालिया निशान लगा दिया है जिसे वे दावोस में भव्य तरीके से आयोजित करना चाहते थे।

China rejects donald trump board of peace gaza un centrality

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 07:37 PM

Topics:  

  • China
  • Donald Trump
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.