ट्रंप की जीत पर बदला चीन का तेवर, शी जिनपिंग ने नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने की जाहिर की इच्छा
पेरु की राजधानी लीमा में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए। इस दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका के नए प्रशासन के साथ काम को लेकर बयान दिया।
- Written By: साक्षी सिंह
तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग एक साथ
लीमा: पेरु की राजधानी लीमा में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कई देश के राष्ट्र प्रमुखों ने शिरकत किया। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए। इस दौरान शी जिनपिंग ने अमेरिका के नए प्रशासन के साथ काम को लेकर बयान दिया।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से शनिवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के नए प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका से जुड़ी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
Trump Cuba Attack: क्यूबा पर हमले की चर्चा तेज, ट्रंप बोले- वहां की प्रॉपर्टी है शानदार
ट्रंप का नया Air Force One देख रह जाएंगे हैरान! व्हाइट हाउस से भी ज्यादा लग्जरी, जानें क्या है खास
दिमाग से काम लो… ट्रंप की नसीहत के बाद इजरायल-हिज्बुल्लाह में सीजफायर; क्या रूक जाएगी जंग?
जिनपिंग ने बैठक के दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के संबंध न केवल दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं। बल्कि यह मानवता और भविष्य के लिए भी जरूरी और अहम हैं। उन्होंने कहा कि सोच-समझ कर चयन करें। दो प्रमुख देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए सही रास्ता तलाशें। जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बिना चुनाव प्रचार के दौरान आयात के संबंध में दिए गए उनके बयान पर चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है।
अमेरिका-चीन संबंधों पर विस्तार से हुई बातचीत
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन, अमेरिका के नए प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाने और मतभेदों को दूर कर काम करने के लिए तैयार है। जिससे दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिल सके। जो बाइडन ने भी अमेरिका-चीन संबंधों पर विस्तार से बातचीत की।
बाइडन ने कहा प्रतिस्पर्धा संघर्ष में नहीं बदलेगी
बाइडन ने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे से सहमत नहीं होते, लेकिन हमारी बातचीत हमेशा स्पष्ट रही है। बाइडन ने कहा कि हम दोनों के बीच हुई यह बैठक उन सभी गलत अनुमानों पर रोक लगाती है। साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा संघर्ष में नहीं बदलेगी।
World News को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप का चीन के प्रति बहुत कड़ा रूख रहता है। ट्रंप अपने पिछले कार्यकाल में भी चीन पर कई प्रतिबंध लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 2024 राष्ट्रपति चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान भी चीन पर खूब निशाना साधा था और शख्त रूख अपनाने का वादा किया था।
