- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Nominate Chris Wright As Energy Secretary
अमेरिका: जलवायु संकट को परेशानी ही नहीं मानने वाले क्रिस राइट होंगे ट्रंप के नए ऊर्जा मंत्री, पर्यावरणविदों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘लिबर्टी एनर्जी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस राइट को इस बार ऊर्जा मंत्री के रुप में नामित किया है। क्रिस राइट जलवायु परिवर्तन की बात को कई बार नकार चुके हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

क्रिस राइट होंगे ट्रंप के नए ऊर्जा मंत्री
वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘लिबर्टी एनर्जी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस राइट को इस बार ऊर्जा मंत्री के रुप में नामित किया है। डेनवर स्थित ‘लिबर्टी एनर्जी’ ऊर्जा क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी है। बता दें कि, ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
वहीं क्रिस राइट जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों पर अपनी बातों को हमेशा से मुखरता से रखते आए हैं और वह जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा दे सकता है, जिसमें बाइडन प्रशासन की ओर से प्राकृतिक गैस निर्यात की मंजूरी पर एक साल की रोक को समाप्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई भी शामिल है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
अमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
Arms Sales: ट्रंप प्रशासन की मनमानी? बिना संसद की मंजूरी पश्चिम एशिया के चार देशों को मिलेंगे अरबों के हथियार
गौरतलब है कि, क्रिस राइट जलवायु परिवर्तन की बात को कई बार नकार चुके हैं। वहीं अपने एक बयान में राइट ने कहा था कि ‘कोई जलवायु संकट नहीं है और हम ऊर्जा परिवर्तन के दौर से भी नहीं गुजर रहे हैं। उन्होंने कहना था कि कार्बन को प्रदूषण कहना भी सरासर अपमानजनक है क्योंकि सारा जीवन ही कार्बन डाइ ऑक्साइड पर चल रहा है। दुनिया में कुछ भी स्वच्छ ऊर्जा और दूषित ऊर्जा जैसा नहीं है, हां सारे ही ऊर्जा के स्त्रोत दुनिया पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का असर डालते हैं।’
जानकारी दें कि, राइट को ऊर्जा मंत्रालय का प्रमुख बनाने के निर्णय का तेल एवं गैस टाइकून हेरोल्ड हैम ने भी समर्थन किया है। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन बैरासो ने क्रिस के अनुमोदन को उचित करार दिया है। बैरासो को ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं इस बाबत ट्रंप ने एक बयान में कहा कि, ‘ऊर्जा मंत्री के रूप में, क्रिस एक प्रमुख नेता साबीत होंगे, जो नवाचार को आगे बढ़ाएंगे, लालफीताशाही को कम करेंगे और अमेरिकी समृद्धि और वैश्विक शांति के नए स्वर्ण युग की नई शुरुआत करेंगे।’
इससे पहले बीते शनिवार को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब कैरोलिन लेविट को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की प्रेस सचिव नामित किया था है। लेविट ‘व्हाइट हाउस’ की वर्तमान प्रेस सचिव कैरीन पियरे का स्थान लेने वालीं हैं । लेविट, ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान में राष्ट्रीय प्रेस सचिव थीं और वहीं इससे पहले वह ‘ट्रंप व्हाइट हाउस’ में सहायक प्रेस सचिव के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Donald trump nominate chris wright as energy secretary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














