ये क्या! चीन में परेड तो पेंटागन में धड़ाधड़ पिज्जा ऑर्डर… क्या आने वाली है दुनिया में बड़ी तबाही
Potential War Signs: चीन में विजय दिवस परेड की तैयारियों के बीच, अमेरिका में पेंटागन के आसपास पिज्जा की मांग अचानक बढ़ गई है। इसे 'पेंटागन पिज्जा इंडेक्स' कहा जाता है और माना जाता है कि यह किसी...
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक एआई तस्वीर
US China Relation: चीन जब अपनी विजय दिवस परेड की तैयारियों में व्यस्त था, उसी समय अमेरिका के पेंटागन के पास पिज्जा ऑर्डर का एक अजीब पैटर्न देखने को मिला। पेंटागन के आसपास अचानक पिज्जा की बिक्री बढ़ गई। ऐसा माना जाता है कि US में किसी संकट या युद्ध की तैयारी के समय पेंटागन के पिज्जा ऑर्डर अचानक बढ़ जाते हैं।
उदाहरण के तौर पर, 1998 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब भी यह बढ़ोतरी देखी गई थी। इसी तरह, अमेरिका के ईरान पर हमले के दौरान भी पिज्जा ऑर्डर में अचानक उछाल आया। इसी पैटर्न के कारण पेंटागन में पिज्जा ऑर्डर की तेजी को अक्सर युद्ध या संकट का संकेत माना जाता है और इसे “पेंटागन पिज्जा इंडेक्स” कहा जाता है।
इस ओर संकेत देती है ये बातें
हाल ही में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर “Trump is Dead” जैसे चर्चित ट्रेंड सामने आए। इसी बीच, पेंटागन के पास पिज्जा ऑर्डर असामान्य रूप से बढ़ गए। पेंटागन पिज्जा की रिपोर्ट भी इस ओर संकेत देती है कि कोई बड़ी घटना होने वाली हो सकती है। चीन में 3 सितंबर को आयोजित होने वाली मिलिट्री डे परेड में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल हुए। इसके ठीक पहले, यानी 1 और 2 सितंबर को वाइट हाउस के पास डोमिनोज़ की बिक्री में अचानक तेजी देखी गई। इसी तरह, पेंटागन के आसपास भी पिज्जा ऑर्डर्स में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Weapon Export: रूस को पछाड़कर ग्लोबल हथियार मार्केट में छाया भारत, पुतिन की बढ़ी टेंशन
US Hotel Shooting: वाशिंगटन में ट्रंप पर जानलेवा हमला, जानिए राष्ट्रपतियों पर हमले का खूनी इतिहास
राष्ट्रपति होना खतरनाक, डिनर पार्टी में हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा बयान, बोले- पहले से…
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप के कार्यक्रम में हुई गोलीबारी, यहीं हुआ था पूर्व राष्ट्रपति रीगन पर हमला
संकट या युद्ध की तैयारी का संकेत
सोवियत रूस की खुफिया एजेंसियों ने सबसे पहले यह देखा था कि पेंटागन और व्हाइट हाउस के पास पिज्जा ऑर्डर में अचानक वृद्धि, किसी बड़े संकट या युद्ध की तैयारी का संकेत हो सकती है। 1990 में यह थ्योरी काफी चर्चित हुई थी। वॉशिंगटन में डोमिनोज़ की एक फ्रेंचाइजी ने नोट किया कि कुवैत और इराक पर आक्रमण से पहले सीआईए की इमारत के आसपास पिज्जा ऑर्डर अचानक बढ़ गए थे।
यह भी पढ़ें:- अचानक रद्द हुई अफगान विदेश मंत्री की भारत यात्रा, जानें क्या है इसके पीछे का पाकिस्तान कनेक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में जब कोई आपात स्थिति आती है या युद्ध की तैयारी होती है, तो पेंटागन और सीआईए के कर्मचारी लगातार काम में व्यस्त रहते हैं। उन्हें बाहर जाकर खाना खाने या अन्य काम करने का समय नहीं मिलता, इसलिए वे पिज्जा ऑर्डर करते हैं। यही वजह है कि आसपास के पिज्जा आउटलेट्स पर ऑर्डर अचानक बढ़ जाते हैं।
