भीषण धमाकों से दहला दुबई, ईरानी हमले के बाद उठा धुएं का गुबार, देखें खौफनाक VIDEO
Iran-Israel War: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पर एक बार फिर ईरान ने अपनी मिसाइलों से हमला बोला है। दुबई का सेंट्रल इलाका धमाकों से गूंज उठा। हमले के बाद धुएं का गुबार उठता देखा गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भीषण धमाकों से दहला दुबई, ईरानी हमले के बाद उठा धुएं का गुबार, देखें खौफनाक VIDEO
Dubai Attack VIDEO: ईरान और इजरायल के बीच तनाव हर गुजरते पल के साथ बढ़ता जा रहा है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों को निशाना बनाना जारी रखा है, खासकर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई पर। दुबई के सेंट्रल इलाके में शुक्रवार को ईरान की मिसाइलों के हमलों के बाद धमाकों की तेज आवाजें सुनी गईं और धुएं का गुबार उठता देखा गया।
AFP के अनुसार, धमाकों के कारण इमारतें हिल गईं और शहर के फाइनेंशियल हब के केंद्रीय इलाके में धुएं का बड़ा गुबार देखा गया। शेख जायद रोड की ओर से सायरन की आवाजें भी सुनी गईं। एएफपी संवाददाता ने बताया कि इमारत को हिलते हुए महसूस किया गया और जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई।
🚨BREAKING | #Dubai Under Attack #UAE pic.twitter.com/9OPSm9kJ3v — بوابة الجزائر – Algeria Gate (@algatedz) March 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
ईरान द्वारा आर्थिक संस्थानों पर हमले की धमकी के बाद गुरुवार को दुबई के वित्तीय जिले के पास एक ड्रोन गिरा, जिससे कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।
दुबई पर ईरान के लगातार हमले
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात लगातार ईरान के हमलों का शिकार रहा है। दुबई का बड़ा एयरपोर्ट, बंदरगाह, और पाम जुमेराह सहित कई लग्जरी रियल एस्टेट परियोजनाएं बार-बार निशाना बनाई गई हैं। इस स्थिति ने दुबई के नागरिकों और व्यवसायों में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस तनाव पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।
बेरूत में ईरान का हमला
इससे पहले लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी हिस्सों में गुरुवार को इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद भारी तबाही देखने को मिली। कई इलाके पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जहां इमारतें ढह गई हैं और सड़कें मलबे से भर गई हैं। हमलों के तुरंत बाद आसमान में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात और सुबह के समय कई तेज धमाके सुने गए, जिससे आसपास की कई इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों की कई सड़कों पर इमारतों के अवशेष और मलबा फैला हुआ है, जिससे आगे बढ़ना मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़ें- ईरान के स्कूल पर अमेरिकी मिसाइल हमला… सैकड़ों मासूमों की मौत, क्या ट्रंप बनेंगे युद्ध अपराधी?
कई स्थानों पर आग लगी हुई है और काले धुएं के गुबार आकाश में उठते दिखाई दिए। रिहायशी और व्यावसायिक दोनों प्रकार की इमारतें या तो पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से प्रभावित इलाकों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।
