-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- China Is Building The World Largest Defense Center 10 Times Bigger Than The Pentagon
दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस सेंटर हो रहा तैयार, ड्रैगन बन रहा विश्व के लिए खतरा; पेंटागन से 10 गुना है बड़ा
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन एक विशाल रक्षा केंद्र बना रहा है, जो लगभग 1,500 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा केंद्र बनने जा रहा है। इसकी तुलना में, यह अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन..

चीन तैयार कर रहा है दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस सेंटर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: चीन अपनी सैन्य शक्ति को और मजबूत करने के लिए एक अत्याधुनिक डिफेंस सेंटर बना रहा है, जो आकार में अमेरिका के पेंटागन से 10 गुना बड़ा होगा। अमेरिकी अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, यह विशाल रक्षा केंद्र बीजिंग से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किया जा रहा है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस डिफेंस सेंटर का निर्माण चीन की बढ़ती सैन्य महत्वाकांक्षाओं का संकेत देता है और यह अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है।
युद्ध की स्थिति में करेगा काम
अमेरिका के साथ युद्ध की स्थिति में यह डिफेंस सेंटर कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में कार्य करेगा। जानकारी के अनुसार, यह सेंटर लगभग 1500 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। एक तस्वीर के जरिए पता चला है कि इस डिफेंस सेंटर में युद्ध के दौरान चीनी सैन्य नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशाल बंकर बनाए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अमेरिकी खुफिया एजेंसी का मानना है कि चीन में बनाया जा रहा यह डिफेंस सेंटर दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस सेंटर बनने की ओर अग्रसर है। इसी कारण अमेरिका की खुफिया एजेंसी इसकी लगातार निगरानी कर रही है। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, एजेंसी का आकलन है कि इस डिफेंस सेंटर का निर्माण कार्य वर्ष 2024 के मध्य में शुरू हुआ था।
ताइवान पर हमला करने का प्लान
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) 2027 में अपनी शताब्दी से पहले नए और उन्नत हथियार विकसित करने में जुटी हुई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना को निर्देश दिया है कि वह तब तक इतनी ताकतवर और सक्षम हो जाए कि ताइवान पर हमला करने में सक्षम हो सके।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कर रही निगरानी
CIA अधिकारी और चीन मामलों के विशेषज्ञ डेनिस वाइल्डर के अनुसार, यदि इस केंद्र की पुष्टि होती है, तो यह न केवल एक शक्तिशाली वैश्विक इकाई के रूप में उभरेगा, बल्कि इसकी भूमिका परमाणु युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण होगी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की निगरानी करने वाले राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने चीन के इस प्रोजेक्ट पर कोई बयान नहीं दिया। वहीं, वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने कहा कि उसे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े दो सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना एक नया कमांड सेंटर स्थापित कर रही है। ताइवान में रणनीतिक और सैन्य अध्ययन से जुड़े थिंक-टैंक काउंसिल के शोधकर्ता सू येन-ची के अनुसार, इस क्षेत्र का आकार किसी सैन्य शिविर या स्कूल के लिए अत्यधिक बड़ा है। इसलिए, इसे एक प्रशासनिक संगठन या बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उपयोग किए जाने की संभावना अधिक है।
China is building the world largest defense center 10 times bigger than the pentagon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














