- Hindi News »
- World »
- China Enraged Over Trump Tariff War Will File A Case In Wto Know What Is Complete Plan
ट्रंप के टैरिफ वॅार पर भड़का ड्रैगन, अब यहां दायर करेगा मुकदमा; जानिए क्या है चीन का पूरा प्लान
Trump Tariff War: अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसके जवाब में अब चीन ने कहा है कि इस मुद्दे पर अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में मुकदमा दर्ज करेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप के टैरिफ वॅार पर भड़का चीन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किया गया टैरिफ युद्ध धीरे-धीरे गंभीर होता जा रहा है। ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन से आयातित उत्पादों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसके जवाब में इन देशों ने भी अमेरिका के खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया है।
कनाडा ने अमेरिकी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क के बराबर है। वहीं, चीन भी अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। चीन ने इस मुद्दे पर अमेरिका के खिलाफ वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
चीन फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा
ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25% और चीन से आने वाले उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने इसे निराशाजनक बताया और कहा कि यह एकतरफा कदम विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। चीन ने आगे कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। साथ ही, चीन ने स्पष्ट किया कि व्यापार युद्ध में किसी की भी जीत नहीं होती, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए वह आवश्यक कदम उठाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट में हलचल तेज! UAE पहुंचे ब्रिटेन के पीएम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर होगी निर्णायक बैठक
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF ने किया बेरूत में उड़ाने का दावा
Explainer: क्या है 56 साल पुरानी मैड मैन थ्योरी? जिसके सहारे ईरान को हराने चले थे ट्रंप, खानी पड़ी मात
होर्मुज जलडमरूमध्य पर नया पेंच, UAE ने उठाए सीजफायर पर सवाल, ईरान से मांग नुकसान का मुआवजा
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अमेरिका की आंतरिक समस्या
डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों पर टैरिफ लगाने के पीछे एक कारण यह बताया कि इन देशों में मादक पदार्थों का उत्पादन होता है, जो अमेरिका में तस्करी के जरिए पहुंचाए जाते हैं। इस पर चीन के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह अमेरिका की आंतरिक समस्या है और इससे चीन का कोई संबंध नहीं है। चीन के इस रुख से यह संकेत मिलता है कि वह भी जल्द ही अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर सकता है।
टैरिफ के फैसले का कड़ा विरोध
इधर चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के साथ जारी व्यापार युद्ध के जल्द शांत होने की उम्मीद जताई है। मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। साथ ही, चीन ने अमेरिका से इस मुद्दे पर खुली बातचीत करने और आपसी सहयोग को मजबूत करने की अपील की है।
China enraged over trump tariff war will file a case in wto know what is complete plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मरून कलर सड़िया’ पर Tanya Mittal ने लगाए ठुमके, देसी अंदाज देख बिहारी फैंस ने भेजा बोराभर प्यार
Apr 09, 2026 | 03:46 PMBCB ने उठाया एक और बड़ा कदम, अध्यक्ष तमीम इकबाल ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बढ़ाई सैलरी
Apr 09, 2026 | 03:41 PMRanveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी बनी चर्चा, सुजैन बर्नर्ट ने उठाए सवाल
Apr 09, 2026 | 03:39 PMBMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
Apr 09, 2026 | 03:39 PMLPG की किल्लत से मिलेगी राहत! 15,400 टन गैस लेकर वतन लौटा ग्रीन आशा; होर्मुज से कैसे निकला भारतीय जहाज?
Apr 09, 2026 | 03:31 PMRahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
Apr 09, 2026 | 03:26 PMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली फेलोशिप! शोधार्थियों ने वर्धा विश्वविद्यालय पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 09, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














