Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VARUNA 2025: अरब सागर में चीन-पाक हुए बेहाल, राफेल M और मिग 29K की गरज से दहल उठा समंदर!

भारत के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए 26 राफेल M लड़ाकू विमानों की खरीद को जल्द ही मंजूरी मिलने वाली है। आने वाले दिनों में भारतीय राफेल M और फ्रांसीसी राफेल एक साथ युद्ध अभ्यास करते दिखाई देंगे।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 25, 2025 | 08:25 AM

अरब सागर में चीन-पाक हुए बेहाल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अरब सागर में 19 से 22 मार्च तक लगातार गहमागहमी बनी रही। पास ही मौजूद पाकिस्तानी और चीनी युद्धपोतों तक भारतीय नौसेना के राफेल M और मिग 29K की गरज जरूर गूंज रही होगी। यह शोर भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के संयुक्त अभ्यास ‘वरुणा 2025’ का हिस्सा था। समंदर में मौजूद दो तैरते हुए एयरफील्ड से लड़ाकू विमान लगातार उड़ान भर रहे थे। खास बात यह है कि बीते दो महीनों में यह भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच दूसरा सैन्य अभ्यास था।

वरुणा अभ्यास का यह 23वां संस्करण था, जिसमें भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने संयुक्त रूप से युद्ध अभ्यास किया। इस अभ्यास में भारत के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत और फ्रांस के परमाणु ऊर्जा संचालित विमानवाहक पोत FNS चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में उनके नौसैनिक समूहों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि INS विक्रांत के भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद यह उसका किसी विदेशी नौसेना के साथ पहला सैन्य अभ्यास था।

भारतीय नौसेना के बेड़े में होगा शामिल

फ्रांस के रफाल M लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में अपनी ताकत दिखा चुके हैं, और अब जल्द ही भारतीय नौसेना के बेड़े में भी शामिल होने जा रहे हैं। इन्हें INS विक्रांत एयरक्राफ्ट कैरियर से संचालित करने के लिए खरीदा जा रहा है। खरीद प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं, कीमतों पर सहमति बन चुकी है, और अब सिर्फ CCS की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

अरब सागर में सैन्य अभ्यास

इस पूरे अभ्यास की खास बात रफाल M और मिग-29K फाइटर जेट्स के उन्नत हवाई अभ्यास थे, जिनमें एयर-टू-एयर मॉक कॉम्बैट ड्रिल, फाइटर एक्सरसाइज, एंटी-सबमरीन वारफेयर और सर्फेस वॉरफेयर ऑपरेशन शामिल रहे।

फ्रांस का स्ट्राइक ग्रुप, जिसमें न्यूक्लियर पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर FNS चार्ल्स डी गॉल, एक फ्रीगेट, अटैक सबमरीन और सप्लाई शिप शामिल थे, अरब सागर में सैन्य अभ्यास का हिस्सा था। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रीगेट और एक स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन ने भाग लिया।

सफलतापूर्वक पूरा हुआ ऑपरेशन

फ्रांस का कैरियर स्ट्राइक ग्रुप 3 जनवरी से 9 जनवरी तक भारत में मौजूद रहा, जिसके दौरान भारतीय वायुसेना ने लार्ज फोर्स इंगेजमेंट के तहत एक एयरियल अभ्यास किया। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना की ओर से सुखोई, जैगुआर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर एयरक्राफ्ट, C-130J सुपर हरक्युलिस और एयर रिफ्यूलर शामिल थे। वहीं, फ्रांस की ओर से एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात रफाल एम और E2C एयरक्राफ्ट ने भाग लिया। इस संयुक्त अभ्यास में BVR (बियोंड विजुअल रेंज) टैक्टिकल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

China and pakistan are in trouble in arabian sea sea was shaken by roar of rafale m and mig 29k

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 08:25 AM

Topics:  

  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘नाजायज मादुरो…’, ट्रंप ने वेनेजुएला युद्ध से पहले दी आखिरी चेतावनी, कहा- युद्धपोतों से घिरा देश

2

इस्लाम दुनिया के लिए खतरा…सिडनी आतंकी हमले पर भड़की तुलसी, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया को दी चेतानवी

3

India Ethiopia के संबंध अब ‘रणनीतिक साझेदारी’, आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

4

US Visa Ban: अमेरिकी वीजा नियमों में सख्ती… ट्रंप प्रशासन ने सात और देशों पर लगाया बैन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.