‘नाजायज मादुरो…’, ट्रंप ने वेनेजुएला युद्ध से पहले दी आखिरी चेतावनी, कहा- युद्धपोतों से घिरा देश
US-Venezuela Clash: अमेरिका ने वेनेजुएला सरकार को विदेशी आतंकवादी घोषित किया और तेल टैंकरों की आवाजाही रोक दी। ट्रंप ने मादुरो पर आरोप लगाते हुए नई सैन्य और आर्थिक कार्रवाई शुरू की।
- Written By: अक्षय साहू
डोनाल्ड ट्रंप, निकोलास मादुरो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Orders Complete Blockade of Venezuela: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की सरकार को विदेशी आतंकवादी संगठन (Foreign Terrorist Organization) घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैरेबियन सागर में अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी आवाजाही रोक दी है। इसका मतलब है कि वेनेजुएला के तेल टैंकर अब आसानी से समुद्र में नहीं चल सकेंगे। ट्रंप की इस घोषणा के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका की संपत्ति चुराई है और वह आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल है। इसलिए उन्होंने वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों को पूरी तरह नाकाबंद करने का आदेश दिया। उन्होंने वेनेजुएला को चेतावनी दी कि अमेरिका दक्षिण अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े युद्धपोतों के बेड़े के साथ तैयार है।
वेनेजुएला के घेराबंदी के आदेश
उन्होंने कहा कि वेनेजुएला को ऐसा झटका लगेगा जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा। ट्रंप ने यह भी लिखा कि जब तक नाजायज मादुरो सरकार अमेरिका से चोरी की हुई संपत्ति और तेल वापस नहीं करता, वे कार्रवाई जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मादुरो सरकार पर आरोप लगाया कि वह चोरी किए गए तेल का इस्तेमाल खुद को फाइनेंस करने, ड्रग आतंकवाद, मानव तस्करी, हत्या और अपहरण जैसी गतिविधियों के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी अपराधी, आतंकवादी या विदेशी सरकार को अपने देश को नुकसान पहुँचाने की अनुमति नहीं देगा।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
पिछले कुछ दिनों से ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला का एक तेल टैंकर जब्त किया, जिसे मादुरो ने समुद्री डकैती करार दिया। इसके बाद ट्रंप ने मादुरो और उनके परिवार के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए, साथ ही तेल निर्यात से जुड़ी कंपनियों को भी निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें: इस्लाम दुनिया के लिए खतरा…सिडनी आतंकी हमले पर भड़की तुलसी, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया को दी चेतानवी
मादुरो को सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम
ट्रंप ने मादुरो को सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम दिया, लेकिन मादुरो ने इसे ठुकरा दिया। इसके अलावा, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अवैध अप्रवासियों और अपराधियों को जो मादुरो सरकार ने भेजा था, वे वेनेजुएला वापस भेज रहा है। अमेरिका का संदेश साफ है कि उसकी संपत्ति और सुरक्षा को कोई खतरा नहीं पहुंचा सकता। इस कदम से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव और बढ़ गया है, और भविष्य में दोनों देशों के बीच स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।
