India Ethiopia के संबंध अब ‘रणनीतिक साझेदारी’, आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Strategic Partnership Signed: पीएम मोदी और इथियोपिया के पीएम अबिय अली की वार्ता के बाद भारत-इथियोपिया ने ऐतिहासिक रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदला और रक्षा, तकनीक सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- Written By: प्रिया सिंह
पीएम मोदी और इथियोपिया के पीएम अबिय अली (सोर्स-सोशल मीडिया)
Eight Agreements India Ethiopia: भारत और इथियोपिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को एक नया अध्याय लिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इथियोपियाई समकक्ष अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) में बदलने का महत्वपूर्ण फैसला लिया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।
रिश्तों को मिली नई ऊर्जा और गहराई
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद घोषणा की कि भारत और इथियोपिया अब अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई लाएगा।
वार्ता के दौरान अर्थव्यवस्था, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मोदी ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत को इथियोपिया के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री अली का आभार भी जताया।
सम्बंधित ख़बरें
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
हजारों साल पुराने संबंध और ग्लोबल साउथ
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया के हजारों वर्षों पुराने संपर्क, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों को भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध तथा विविधता में एकता का प्रतीक बताया।
दोनों लोकतांत्रिक शक्तियां शांति और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में, दोनों देशों ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। पीएम मोदी ने अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाने के भारत के कदम को भी याद दिलाया।
आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
इस ऐतिहासिक मौके पर दोनों देशों के बीच सहयोग को नई धार देने के लिए आठ अहम समझौतों और करारों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों में शामिल हैं-
- रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना।
- सीमा शुल्क सहयोग।
- इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना।
- संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण में सहयोग।
- जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन पर सहयोग।
- आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी करना।
- इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स।
- मातृ और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग।
यह भी पढ़ें: 25 लोगों की हत्या के आरोपी कोर्ट में रोने लगे, अदालत में कैसा था लूथरा ब्रदर्स का हाल?
इथियोपिया का भरोसा और सर्वोच्च सम्मान
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने भारत को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि 615 से अधिक भारतीय कंपनियां इथियोपिया में निवेश कर रही हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसे की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बन गए।
