US: ट्रंप के करीबी की दिनदहाड़े हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट के दौरान चार्ली किर्क को गले में मारी गोली

Charlie Krik Murder: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली कर्क की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से अमेरिका में हड़कंप मच गया है।
US: ट्रंप के करीबी की दिनदहाड़े हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट के दौरान चार्ली किर्क को गले में मारी गोली
ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क को गले में मारी गोली
Published on
Updated on

US Firing News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक चार्ली कर्क की बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय, ओरेम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब कर्क विश्वविद्यालय में आयोजित एक कंजर्वेटिव छात्र कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुए हमले में चार्ली कर्क की जान चली गई। चार्ली किर्क पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया है।

घटना उस समय हुई जब किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे। हमलावर ने उनके गले में गोली मार दी। इस हमले से न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप बल्कि कमला हैरिस, जो बाइडेन और बराक ओबामा जैसे बड़े नेता भी गहरे दुख में हैं।

सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए ट्रंप ने लिखा, “महान और चर्चित शख्सियत चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं हैं। अमेरिका के युवाओं की सोच और जज्बात को उनसे बेहतर कोई नहीं जानता था। mखासकर मैं, उन्हें प्यार और सम्मान देता था, और अब, वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएँ उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!

 सेशन के दौरान मारी गई गोली

10 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे चार्ली यूनिवर्सिटी में एक सेशन के दौरान छात्रों से सवाल-जवाब कर रहे थे। उसी वक्त किसी ने उन पर गोली चला दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ दिखता है कि चार्ली सफेद टेंट के नीचे माइक पकड़े बोल रहे होते हैं, तभी अचानक गोली चलने की आवाज गूंजती है। इसके तुरंत बाद माहौल अफरातफरी में बदल गया और लोग चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।

पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने जताया दुख

इस घटना के सामने आते ही अमेरिका में हड़कंप मच गया है। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि यूटा में हुई गोलीबारी ने उन्हें गहरी पीड़ा दी है। चार्ली किर्क और उनके परिवार के प्रति उन्होंने संवेदना जताई। कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है और इस कृत्य की वह कड़ी निंदा करती हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं आगे और हिंसा को जन्म न दें।

बंदूक हिंसा पर दे बोल रहे थे चार्ली

चार्ली कर्क की उम्र 31 साल थी। घटना के वक्त वे बंदूक हिंसा पर बोल रहे थे। तभी चली गोली का वीडियो सामने आया है, जिसमें कर्क अचानक नीचे गिरते नजर आते हैं। वैली यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि चार्ली कर्क ने भाषण शुरू किए सिर्फ 20 मिनट ही हुए थे, तभी पास की इमारत से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com