दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में फेरबदल, इन 2 अरबपतियों ने लैरी एलिसन और जेफ बेजोस को छोड़ा पीछा
Top Billionaires List: दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में लैरी पेज ने लैरी एलिसन को पीछे छोड़ा है। वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
- Written By: रंजन कुमार
अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा और लिस्ट में फेरबदल। इमेज-एआई
Worlds Richest People: दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। लैरी पेज (Larry Page Net Worth) दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने दौलत के मामले में सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison Net Worth) को पीछे छोड़ा है। फोर्ब्स के अनुसार लैरी पेज की नेटवर्थ 23.63 लाख करोड़ रुपये हो गई है। लैरी एलिसन की नेटवर्थ घटकर 22.07 लाख करोड़ रुपये रह गई है।
लैरी पेज साल 1998 में सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल (Google) शुरू किया था, की नेटवर्थ सोमवार को $8.7 बिलियन बढ़ने के बाद $255 बिलियन हो गई थी। उनकी नेटवर्थ में फिर दो दिन और बढ़त हुई। पिछले पांच साल में पेज की दौलत तेजी से बढ़ी है, जो 2020 में $50.9 बिलियन से बढ़कर 2025 की शुरुआत में $144 बिलियन से थोड़ी ज़्यादा हुई थी।
ओरेकल के शेयरों में गिरावट
दूसरी तरफ एलिसन की नेटवर्थ भी इसी साल तेजी से बढ़ी है। वह $400 बिलियन की दौलत वाले दूसरे व्यक्ति बन गए थे। हालांकि, हाल के हफ्तों में ओरेकल के शेयरों में गिरावट से उनकी दौलत में गिरावट आई। इससे एलिसन की नेटवर्थ $247.4 बिलियन रह गई। सर्गेई ब्रिन ने अमेजन के जेफ बेजोस ($241.5 बिलियन) को पीछे छोड़कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्रिन की नेटवर्थ $245.6 बिलियन है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-अमेरिका में सुलह की कोशिश, पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को किया फोन, होर्मुज ब्लॉकेड पर की ये बड़ी मांग
जापान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप; सुनामी का अलर्ट जारी, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें
PAK में गूंजे जय माता दी के जयकारे, हिंगलाज शक्तिपीठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख भक्तों ने किया दर्शन
UAE ने बढ़ाई ट्रंप की टेंशन, युद्ध के बीच US से मांगा मुआवजा, कहा- भरपाई करो वरना डॉलर से युआन पर होंगे शिफ्ट
मस्क की कितनी दौलत?
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। उनकी नेटवर्थ 476.4 अरब डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में 42.52 लाख करोड़ रुपये बनती है।
अंबानी और अदाणी की दौलत
मुकेश अंबानी दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 10.12 लाख करोड़ रुपये है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के पास 6.08 लाख करोड़ रुपये है। वे इतनी दौलत के साथ दुनिया के 27वें सबसे अमीर शख्स हैं। एशिया में सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं। यह भारत के नामी उद्योगपति हैं। इन्होंने रिटेल, पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम आदि क्षेत्रों में निवेश करके संपत्ति बनाने का सफर तय किया है।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क को मिलेगी 1 ट्रिलियन डॉलर की सैलरी, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी; पूरे करने होंगे ये 12 टारगेट
दक्षिण अमेरिका में कौन सबसे अमीर?
दक्षिण अमेरिका (South America) के सबसे अमीर अरबपति Eduardo Saverin हैं। इनकी दौलत उन्होंने टेक वेंचरों, निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों से बनाई है। वे पहले किसी बड़ी टेक कंपनी से जुड़े थे और अब निवेश के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अफ्रीका (Africa) महाद्वीप में सबसे अमीर Aliko Dangote हैं। इनका कारोबार सीमेंट, उर्वरक, तेल रिफाइनिंग जैसी इंडस्ट्रीज में है। उनकी आर्थिक सफलता और बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता ने उन्हें महाद्वीप का सबसे धनी व्यक्ति बना दिया है।
