गौतम अडाणी का नया लग्जरी जेट: 1000 करोड़ में खरीदा 737 मैक्स-8 BBJ, अंदर 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं

Gautam Adani News: गौतम अडाणी ने ₹1000 करोड़ का बोइंग 737 मैक्स-8 BBJ जेट खरीदा। ₹35 करोड़ खर्च कर इसका इंटीरियर 5-स्टार होटल जैसा तैयार कराया गया। यह लंदन तक नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकता है।
गौतम अडाणी का नया लग्जरी जेट: 1000 करोड़ में खरीदा 737 मैक्स-8 BBJ, अंदर 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं
गौतम अडाणी का नया लग्जरी जेट, गौतम अडाणी का नया लग्जरी जेट
Published on: 
Updated on: 

Gautam Adani Private Jet :अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अपना नया प्राइवेट जेट बेड़े में शामिल कर लिया है। यह बोइंग का 737 मैक्स-8 BBJ मॉडल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1000 करोड़ बताई जा रही है। विमान लंदन तक बिना रुके उड़ान भरने में सक्षम है, जबकि अमेरिका और कनाडा तक की यात्रा के दौरान केवल एक बार ईंधन भरने की जरूरत होती है। गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) को यह जेट स्विट्जरलैंड से 9 घंटे की उड़ान के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा। आगमन के मौके पर एयरपोर्ट पर इसे वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

मुकेश अंबानी ने भी खरीदा था ऐसा विमान

अडाणी से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगस्त 2024 में इसी सीरीज का जेट खरीदा था। दिलचस्प बात यह है कि बोइंग 737 मैक्स का उपयोग भारतीय एयरलाइंस जैसे अकासा, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपने 200-सीटर विमानों में करती हैं।

35 करोड़ का इंटीरियर: उड़ते-फिरते 5-स्टार होटल जैसा

अडाणी के नए विमान का इंटीरियर स्विट्जरलैंड में दो साल की मेहनत से तैयार किया गया। इस पर लगभग ₹35 करोड़ का खर्च आया।

क्या है खास ?

  • लक्जरी सुइट बेडरूम और बाथरूम
  • प्रीमियम लाउंज और कॉन्फ्रेंस रूम
  • 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ता हुआ फाइव-स्टार होटल जैसा अनुभव

अडाणी के पास अब 10 लग्जरी जेट

नए बोइंग-737 मैक्स 8 BBJ के साथ अडाणी की एविएशन कंपनी कर्णावती एविएशन के पास कुल 10 बिजनेस जेट हो गए हैं। इनमें अमेरिकी, कनाडा, ब्राजील और स्विस सीरीज के विमान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने पुराने बी-200, हॉकर्स और चैलेंजर सीरीज के 3 जेट बेच दिए हैं।

भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति

गुड ई रिटर्न्स के अनुसार, गौतम अडाणी की कुल संपत्ति करीब 60.3 अरब डॉलर (5 लाख करोड़ रुपए) है। वे भारत में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति हैं। ब्लूमबर्ग की ग्लोबल रिच लिस्ट में अडाणी फिलहाल 21वें स्थान पर और विश्व के शीर्ष 30 अमीरों में शामिल हैं।

कितनी है इन दोनो लोगों की संपत्ति ?

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, यह पिछले वर्ष के मुकाबले 13% कम है, यानी उनकी संपत्ति में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बावजूद इसके, वे अभी भी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में 13% की वृद्धि हुई है और अब उनकी कुल संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की तुलना में 1 लाख करोड़ रुपये की यह बढ़ोतरी उन्हें देश का सबसे बड़ा संपत्ति बढ़ाने वाला व्यक्ति बनाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com