-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Canada Police Arrest 3 Indians In Khalistani Terrorists Hardeep Nijjars Killing
कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध को किया गिरफ्तार, जारी की तस्वीर
- Written By: मनोज पांडे

निज्जर की हत्या के संबंध में तीन भारतीय नागरिकों को कोर्ट में पेश किया गया ( फोटो क्रेडिट- X)
ओटावा: कनाडा में खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार करने वाले कनाडाई प्राधिकारियों ने कहा कि उनकी जांच अभी समाप्त नहीं हुई है और इस हत्याकांड में अन्य लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है। एडमॉन्टन में रहने वाले 22 वर्षीय करण बराड़, 22 वर्षीय कमलप्रीत सिंह और 28 वर्षीय करणप्रीत सिंह पर हत्या व हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लोग उस कथित समूह के सदस्य हैं जिन्हें पिछले साल भारत सरकार ने निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा था।
निज्जर (45) की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गयी थी। निज्जर एक कनाडाई नागरिक था। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) के प्रभारी अधीक्षक मनदीप मूकर ने कहा, ”जांच यहीं समाप्त नहीं होती। हम जानते हैं कि इस हत्याकांड में कुछ और लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है और हम एक-एक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगे। ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और एडमॉन्टन’ पुलिस सेवा के सदस्यों की सहायता से आईएचआईटी जांचकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह निज्जर की हत्या के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ के सहायक आयुक्त डेविड टेबौल ने बताया कि वे न तो पुलिस द्वारा एकत्र किए गए सबूतों के बारे में कोई टिप्पणी कर सकते हैं और न ही निज्जर की हत्या के पीछे मकसद के बारे में बता सकते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि, मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और मैं कहूंगा कि जांच अभी जारी है। मैं इस बात को दोहराता हूं कि आज की घोषणा का मतलब यह नहीं है कि जांच पूरी हो गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Canadian police arrested and charged three Indian men with the murder of Sikh separatist leader Hardeep Singh Nijjar last year and said they were probing whether the men had ties to the Indian government https://t.co/E6XljxxXSM pic.twitter.com/NRmnB0PwA5 — Reuters (@Reuters) May 3, 2024
अधिकारी ने कहा, इस मामले में अलग-अलग सिरों से जांच की जा रही है और मामले की जांच आज गिरफ्तार किये गये लोगों की संलिप्तता तक ही सीमित नहीं है। इन प्रयासों में भारत सरकार के संबंधों की जांच भी शामिल है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में भारतीय एजेंटों पर निज्जर की हत्या में संभावित रूप से शामिल होने का आरोप लगाया था जिसके बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव आ गया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर दिया था। (भाषा इनपुट के साथ)
Canada police arrest 3 indians in khalistani terrorists hardeep nijjars killing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














